Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने मुंब्रा के नेताओं का आमंत्रण किया स्वीकार 

ठाणे [ युनिस खान ] दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम सय्यद अहमद बुखारी के आमंत्रण पर राकांपा महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव सय्यद अली अशरफ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान शाही इमाम से समाज की समस्याओं और विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। शाही इमाम को मुंब्रा में आने के लिए आमंत्रित किया है।
       मुंब्रा-कलवा राकांपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शमीम अहमद खान ने अपने सहयोगी डा मुमताज शाह, शोएब खान, रऊफ चौधरी, ज़फर नोमानी, हाफिज मोहम्मद यूसुफ (दिल्ली), शरीफ खान आदि प्रतिनिधि मंडल शामिल थे। इस मुलाकात में शाही इमाम सय्यद बुखारी से देश में चल रहे मुसलमानों के मौजूदा हालात ,राजनीतिक और सामाजिक हालात पर चर्चा हुई। जिसके बाद शाही इमाम ने अपने साथ प्रतिनिधि मंडल को दिल्ली जामा मस्जिद दिखाने के बाद दावत दी।दावत खाने के दौरान मुंब्रा में आने के लिए उन्हें आमंत्रित किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
     शाही इमाम अहमद बुखारी की मेज़बानी पर सय्यद अली अशरफ और शमीम अहमद खान ने प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुंब्रा में तशरीफ लाने का आग्रह किया।  जिस पर शाही इमाम बुखारी साहब ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि बहुत जल्द वो मुंब्रा आकर लोगों से मुलाकात करेंगे। सय्यद अली और शमीम खान ने बताया कि शाही इमाम से दिल्ली में अच्छी मुलाकात हुई है। उनके मुंब्रा में आने पर समाज के विविध मुद्दों पर चर्चा कर समाज की उन्नति , विकास के लिए कुछ पहल की जायेगी।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी, रक्षा पेंशनभोगियों के लिए “रक्षक प्लस योजना” की पेशकश

Aman Samachar

उपवन में रूद्र प्रतिष्ठान की ओर वृक्षारोपण व वृक्षों की सिंचाई कर दिया पर्यवरण संरक्षण का सन्देश

Aman Samachar

 नागरिकों की समस्या समाधान के लिए शिवसेना पदाधिकारियों की नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे से भेंट

Aman Samachar

2021 में अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त सुरज शुक्ला

Aman Samachar

सरपंच अरविन्द मिरकुटे के हाथो समाजसेवी राजेश गुप्ता का सत्कार

Aman Samachar

मंडल अधिकारी अशोक दुधसागरे सेवानिवृत्त होने पर हुए सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!