Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वोटर आईडी गुम करने वाले पोस्टमैन के खिलाफ मामला दर्ज 

भिवंडी [ युनिस खान ] ठाणे चुनाव कार्यालय द्वारा वोटर आईडी कार्ड सरवली डाक घर सीमा अंर्तगत विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले मतदाताओं को स्पीडपोस्ट द्वारा वितरित करने के लिए दिया गया था. लापरवाह पोस्टमैन ने वितरण न करते हुए कहीं गिरा दिया. जिसकी शिकायत पर पोस्टमैन के खिलाफ कोनगांव पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चुनाव कार्यालय ठाणे ने भिवंडी के पिंपलनेर,पिंपलागांव, गोवा नाका, सरवली गांव में रहने वाले  211 वोटर आईडी कार्ड स्पीडपोस्ट के जरिये सरवली पोस्ट आर्फिस कार्यालय में भेजा गया था. वोटर आईडी कार्ड को पोस्टमैन आकाश भोईर को वितरित करना था। पोस्टमैन आकाश को पता था कि यह पहचान पत्र महत्वपूर्ण व शासकीय है बावजूद लापरवाही बरतते हुए उसे कहीं गुमा दिया. वोटर आईडी कार्ड के गुम होने की जानकारी मिलने पर सब पोस्ट मास्टर दिलीप नारायण बामबेरे ने कोनगांव पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है.कोनगांव पुलिस ने पोस्टमैन आकाश भोईर के खिलाफ भादंवि की धारा 427 सहित भारतीय सार्वजनिक दस्तावेज कायदा कलम 9 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. की मामले की जांच महिला पुलिस उपनिरीक्षक ए.टी.घाटगे कर रही हैं.

संबंधित पोस्ट

ठाणे में क्षत्रिय महासंघ की ओर से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती 

Aman Samachar

भाजपा भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष श्री संतोष शेट्टी ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने की मांग की

Aman Samachar

अधर में शिक्षा छोड़ने वाले राज्य के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे बने  स्नातक 

Aman Samachar

हरित भारत के लिए सिडबी ने स्वावलंबन चैलेंज फंड का किया शुभारंभ 

Aman Samachar

ब्रेक द चैन के तहत शिवभोजन थाली 14 जून तक मुफ्त – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

ऑटो रिक्शा चालकों की समस्या सुलझाने की रिक्शा चालक मालक महासंघ ने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!