Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रतिबंधित बैंक से खाते के ग्राहक को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम दिया चेक 

ठाणे  [ युनिस खान ] भारत सरकार व डीआईसीजीसी डिपॉझिटर फर्स्ट – वन – इनिशिएटिव्ह के अंतर्गत कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई-ठाणे  भाग लिया। यह एक ऐसी पहल है जिसमें 5 लाख रुपये तक के सावधि जमा बीमा भुगतान की गारंटी है।  इस योजना के तहत, रिजर्व बैंक द्वारा प्रतिबंधित बैंकों में अपनी जमा राशि खो चुके जमाकर्ताओं को बीमा के माध्यम से प्रतिपूर्ति की जाती है।
यह कार्यक्रम ठाणे के वागले एस्टेट के आशर आईटी पार्क में आयोजित किया गया था।  इसका उद्घाटन मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने किया।  श्रीमती रेणु के.  नायर, क्षेत्रीय प्रमुख, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई-ठाणे की और से विनोदिनी गजानन सामले को 5 लाख रूपये व परेश दामजी शाह को 1 लाख 33155 रुपये का प्रतीकात्मक चेक सौंपा गया।  यह कार्यक्रम देश भर में 18 जगहों पर एक साथ आयोजित किया गया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वर्चुअल मीडिया के जरिए संबोधित किया।  लाभार्थी ग्राहकों के साथ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा में कोरोना का पहला मरीज मिलने वाले स्थान में बनी अस्पताल में टीकाकरण केंद्र शुरू

Aman Samachar

 भजन संध्या अनूप जलोटा ने भजन व गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध 

Aman Samachar

रैपिपे फिनटेक ने मुंबई में क्षेत्रीय कार्यालय खोला, बड़े पैमाने पर नियुक्तियां करने की योजना

Aman Samachar

कोकण मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी,भिवंडी का शानदार अखिल भारतीय मुशायरा सम्पन्न 

Aman Samachar

पुलिस कालोनी की घटिया दर्जे की मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने की मांग 

Aman Samachar

प्रताप सरनाईक के कड़े रुख से एसटी निगम को होगी 12 करोड़ रुपये की बचत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!