Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सैनिक कल्याण निधि कलेक्शन के लिए भिवंडी मनपा सम्मानित

भिवंडी‌ [ युनिस खान  ] जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से सैनिकों के कल्याण हेतु दर वर्ष निधि जमा की जाती है। मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख के मार्गदर्शन में वर्ष 2020 में सैनिकों के कल्याण हेतु 4 लाख 50 हजार रुपये जमा राशि की गयी। जिला सैनिक कल्याण दिन के अवसर पर ठाणे जिला अधिकारी व अध्यक्ष जिला सैनिक कल्याण निधि संकलन समिति अध्यक्ष जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर के हाथों भिवंडी मनपा प्रशासन को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

        उक्त गौरव प्रमाणपत्र मनपा जनसंपर्क प्रमुख मिलिंद पलसुले को प्रदान किया गया है जिला सैनिक कल्याण निधि अच्छी तरीके से कलेक्शन करने पर जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले व लिपिक ओमकार पवार को भी संयुक्तरूप से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है। जिला नियोजन सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी वैदेही रानडे, उप जिलाधिकारी सुदाम परदेशी, सामान्य प्रशासन विभाग के उप जिलाधिकारी गोपीनाथ ठोंबरे जिला नियोजन अधिकारी सुनील जाधव, जिला परिषद उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविनाश फडतरे, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी प्रांजल जाधव, सशस्त्र सेनाध्वज निधि संकलन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुभाष डोंगरे तथा भारी संख्या में  वर्तमान व पूर्व सैनिक तथा उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। गौरव कार्यक्रम के बाद जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुभाष डोंगरे ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार प्रकट किया है।

संबंधित पोस्ट

न्यू इंग्लिश स्कूल शताब्दी महोत्सव और अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय के स्वर्ण जयंती पर विविध कार्यक्रम

Aman Samachar

मोटोरोला ने मोटो जी32 के शानदार रोज़ गोल्ड और सैटिन मरून वैरिएंट्स पेश किए

Aman Samachar

 सिविल 20 इंडिया के रूप में ₹50 करोड़ की मानवीय परियोजना की श्री माता अमृतानंदमयी ने घोषणा की 

Aman Samachar

तेलंगाना , मध्य प्रदेश प्रशासन को पानी छोड़ने व रोकने से पूर्व गढ़चिरौली जिला प्रशासन को अग्रिम सूचना दे

Aman Samachar

ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज में 26 मई से समर कैंप 

Aman Samachar

वाकिंग करने वाले 32 लोगों पर मामल दर्ज , 18 लोगों से प्रति व्यक्ति एक हजार रूपये दंड वसूल

Aman Samachar
error: Content is protected !!