Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोकण विभागीय सूचना कार्यालय में कोरोना सुरक्षात्मक किट वितरित

नवी मुंबई  [ युनिस खान ] महाराष्ट्र सामाजिक विकास ट्रस्ट की ओर से कोकण विभागीय सूचना कार्यालय के अधिकारीयों व कमचारियों को संस्था के अध्यक्ष मनोज गावंड ने कोरोना सुरक्षात्मक किट का वितरण किया है।  इस अवसर पर कोकण विभागीय सूचना उपसंचालक डा गणेश मुले ने आभार व्यक्त किया है।
काफी प्रयासों के बाव कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, लेकिन यह अभी खत्म नहीं हुआ है।  इसके लिए सरकार समय-समय पर कोरोना रोकथाम के लिए दिशानिर्देश जारी करती रही है। ओमीक्रोन जैसे कोरोना के नए रूपों से बचाव के लिए सभी को अपना ध्यान रखने की आवश्यकता है। जैसे मास्क का उचित उपयोग, नियमित रूप से हाथ धोना, सुरक्षित दूरी बनाए रखना।  इस संबंध में  महाराष्ट्र सामाजिक विकास ट्रस्ट, पेन जिला रायगढ़ के अध्यक्ष मनोज गावंड ने किट वितरित किया है।  जिसमें दस्ताने, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन जैसी अच्छी गुणवत्ता वाली चीजें शामिल हैं।
इस अवसर पर डा गणेश मुले, उप निदेशक, सूचना, कोंकण विभाग, प्रवीण डोंगरदिवे, वनिता कांबले, गंगाराम बांगरा, राम गोंदके, प्रशांत गावंड, राजश्री वाडेकर आदि उपस्थित थे।  उप निदेशक डा गणेश मुले ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सामाजिक संस्थाओं का आभार व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

लायंसगेट प्ले ने ‘हिकप्स एंड हुकअप्स’ सीज़न 2 किया घोषित; लारा दत्ता व प्रतीक बब्बर निभाएंगे मुख्य भूमिका

Aman Samachar

एजुकेशन फॉर आंत्रप्रन्योरशिप (ईफॉरई) को रफ्तार देने के लिए सिडबी ने किया युनिवर्सिटी के साथ समझौता 

Aman Samachar

पेट्रोल , डीजल व रसोई गैस की महंगाई के खिलाफ मुलुंड कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

जिले की 13 ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पर्यावरण संवर्धन के लिए मेरी वसुंधरा अभियान शुरू 

Aman Samachar

भिवंडी के पत्रकार दानिश आज़मी अविनाश चंद्र पांड्या स्मृति पत्रकारिता एवार्ड से सम्मानित

Aman Samachar

कश्मीरी महिला में धड़कता है तमिल का दिल , हृदय प्रत्यारोपण के लिए फंडिंग के लिए आगे आई ऐश्वर्या ट्रस्ट 

Aman Samachar
error: Content is protected !!