Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

टीएमटी बस स्टाप से अतिक्रमण नहीं हटाने पर मनसे ने दी आन्दोलन की चेतावनी 

ठाणे [ युनिस खान ] मनोरमा नगर टीएमटी बस स्टाप से अतिक्रमण हटाने के लिए मनसे ने 500 लोगों के हस्ताक्षर के साथ परिवहन प्रशासन को ज्ञापन देकर मांग  किया है।  टीएमटी बस स्टाप से अतिक्रमण हटाकर यात्रियों की सुविधा के लिए खाली नहीं कराने पर आन्दोलन की चेतावनी किया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के ठाणे उप शहर अध्यक्ष प्रमोद पत्ताड़े ने  500 नागरिकों के हस्ताक्षर के साथ बस स्टाप से अतिक्रमण हटाने की मांग किया है।

                उन्होंने कहा है कि वर्ष 2006 से बस स्टाप का अतिक्रमण हटाने की मांग किया है। बस स्टाप पर अनधिकृत कब्जे के चलते बस स्टाप से 100 – 150 मीटर दूर खड़ी होने से यात्रियों को परेशानी होती है खासकर वरिष्ठ नागरिकों को बस में जाना मुश्किल होता  है।  मनोरमा नगर सहे अनेक बस स्टाप पर अनधिकृत पार्किंग व  फेरीवाले के कब्जे से यात्रियों को बस के लिए खड़ा रहने की जगह नहीं मिलती है।  मनसे उपशहर अध्यक्ष प्रमोद ने कहा है कि बस स्टापों से अवैध कब्ज़ा हटाकार यात्रियों की सुविधा के लिए सुविधा मुहैया कराई जाए। बस स्टाप खाली कराने की मांग के दौरान मनसे ठाणे सचिव निलेश चव्हाण ,प्रभाग अध्यक्ष भास्कर चव्हाण , सहसचिव वसंत लोखंडे ,बालू काम्बले ,विभाग अध्यक्ष हेमंत मोरे , उपविभाग अध्यक्ष विशाल पाटील , शाखा अध्यक्ष आकाश वानखेड़े , उपशाखा अध्यक्ष हेमंत गायकवाड आदि उपस्थित थे। ठाणे उप शहर अध्यक्ष प्रमोद ने  बस स्टाप यात्रियों के लिए खाली न कराने पर मनसे स्टाईल में आन्दोलन करने का संकेत दिया है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

भंडारली में डंपिंग ग्राउंड शुरू करने से दिवा के नागरिकों को मिलेगा दुर्गन्ध से छुटकारा

Aman Samachar

भिवंडी मनपा कर्मचारी निवास इमारत धोकादायक होने से 48 निर्वासित परिवार संकट में

Aman Samachar

सिरफिरे युवक के हमले में दो लोगों की मृत्यु व एक महिला समेत तीन बच्चे घायल 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने विभिन्न अवधि के लिए रिटेल सावधि जमा पर अपनी ब्याज दरों में 125 आधार अंकों तक की वृद्धि 

Aman Samachar

म्हाडा पुनर्विकास के लिए 3 एफएसआई ,कमर्शियल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स के लिए 5 एफएसआई

Aman Samachar

सिडबी द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की तरलता सुविधा के माध्यम से कम रेटिंग

Aman Samachar
error: Content is protected !!