Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

न्यू शिवाजी नगर, कलवा पूर्व में नाला सफाई की कांग्रेस ने खोली पोल

ठाणे ( युनिस खान ) नाले की सफाई ठीक से नहीं होने की समस्या को लगातार प्रशासन के ध्यान में लाने के बावजूद मनपा प्रशासन की उदासीनता से नागरिकों के घरों में नाले का पानी भरने की आशंका बनी हुई है। ठाणे कांग्रेस प्रवक्ता राहुल पिंगले ने मनपा बारिश से पूर्व नालों की उचित सफाई पूरी कराने और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

       कई स्थानों पर नालियों की सफाई ठीक से नहीं होती। यदि कीचड़ को हटा दिया जाता है तो उस पर कीटाणुनाशक का छिड़काव नहीं किया जाता। नाले से निकाला गया मलबा दस दिनों तक वहीं पड़ा रहता है। इसके कारण नागरिकों को भयंकर बदबू सहनी पड़ रही है तथा गंभीर स्वास्थ्य समस्या भी उत्पन्न हो रही है। यह मुद्दा कांग्रेस प्रवक्ता राहुल पिंगले ने उठते हुए कहा है कि मानसून दस्तक दे रहा है। मनपा प्रशासन को शीघ्र कठोर कदम उठाते हुए संबंधित लोगों पर कार्रवाई करना चाहिए।

        उन्होंने कहा है कि अधिकारियों को सिर्फ निरीक्षण दौरे करने और नालों की सफाई के वादे करने के बजाय सड़कों पर उतरना चाहिए। स्वयं मौके पर खड़े होकर निर्धारित समय सीमा में सफाई का काम पूरा करना चाहिए। इससे हल्की बारिश के दौरान बाढ़ की स्थिति नहीं बनेगी और नागरिकों को असुविधा नहीं होगी। नाला सफाई का काम लगातार लंबित चल रहा है। इसलिए प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल उचित कदम उठाए, अन्यथा हमें कांग्रेस पार्टी के माध्यम से नागरिकों के हित में कड़ा विरोध रुख अपनाना पड़ेगा, ऐसी चेतावनी ठाणे कांग्रेस प्रवक्ता राहुल पिंगले ने दी।

संबंधित पोस्ट

छठपूजा के बाद शिवशांती प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं उपवन व जुहू में चलाया स्वच्छता अभियान

Aman Samachar

कोरोना नियमों का पालन कर दीपावली का त्यौहार मनाने की जिलाधिकारी ने की अपील

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में मेडिकल शॉप का टेंडर सिर्फ वेलनेस और नोबेल के लिए – आनंद परांजपे

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में 13 निर्माणों पर मनपा ने चलाया हथौड़ा

Aman Samachar

आग लगने से फर्नीचर गोदाम सहित 2 अन्य गोदाम जलकर राख

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतला गिरने की घटना के दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई – आनंद परांजपे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!