Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

देशी शराब के अड्डे पर पुलिस की कार्रवाई के वाबजूद शराब माफिया बेख़ौफ़ 

भिवंडी [ युनिस खान ]  भिवंडी के निजामपुरा पुलिस ने 2 अलग- अलग जगहों पर देशी शराब के अड्डों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने देशी शराब बिक्री कर रहे 2 लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम 1949 की धारा 85(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार  खाड़ीपार स्थित शान होटल के पास इस्माईल हानिफ अंसारी (45) अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा था। इसी तरह आर्दश पार्क के सामने भी सार्वजनिक रोड़ पर वाणीअली निवासी सनी विजय पातकर (25) को भी देशी शराब की बिक्री करने की सूचना मुखबिर से पुलिस को मिली थी।  पुलिस ने सूचना मिलते अवैध रूप से देशी शराब बिक्री कर रहे दोनों के खिलाफ पुलिस सिपाही सतीश एकनाथ सोनवणे व इब्राहिम सगीर शेख की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच निजामपुरा पुलिस कर रही है।  छापेमारी के उपरांत दारू बिक्री कर रहे आरोपी फरार हो गए हैं जिनकी तलाश जारी है।  सुत्रों के अनुसार इस पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंर्तगत, कटाई, कांबा, खोणी, मंगतपाडा, मीटपाडा आदि क्षेत्रों में भारी मात्रा में देशी शराब की बिक्री जारी है। अवैध रूप से शुरू देशी शरब  के अड्डों पर शराबियों की भारी भीड़ एकत्रित होने के साथ साथ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है। आए दिन अपराधिक घटनाएं होती रही है। आश्चर्य की बात है कि देशी शराब के अड्डों पर कार्रवाई होने के बावजूद देशी शराब का अवैध कारोबार पूरी तरह से बंद नहीं हो रहा है जिससे नागरिकों में पुलिस व प्रशासन के प्रति तीखा आक्रोश है।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा में बच्चा चोरी की अफवाह पर अंकुश लगाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग  

Aman Samachar

घास कटाने खेत में गए किसान की सर्पदंश से मृत्यु

Aman Samachar

अनाथ आश्रम की छात्रा को एमबीबीएस में प्रवेश मिलने पर जिलाधिकारी ने किया स्वागत 

Aman Samachar

मनपा ने पांच दिनों में 73 अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ की कार्रवाई 

Aman Samachar

सड़कों की दुर्दशा को लेकर मनसे ने किया चक्काजाम आंदोलन

Aman Samachar

भिवंडी में एमबीबीएस उत्तीर्ण डॉक्टरों का सम्मान

Aman Samachar
error: Content is protected !!