Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

दो देशी पिस्टल व छः जीवित कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा में देशी पिस्टल की विक्री करने आये एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 2 देशी पिस्टल व छः जीवित कारतूस बरामद किया है।

              मुंब्रा के सहायक पुलिस निरीक्षक कृपाली बोरसे को मुखबिर से  दत्तुवाडी इलाके की बंद पेट्रोल पंप के निकट एक युवक के शास्त्र विक्री के लिए आने की सूचना मिली। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ददाहरी चौरे के मार्गदर्शन में पुलिस ने उक्त इलाके में जाल बिछाकर संदिग्ध युवक को अपने कब्जे में लेकर तलाशी लिया।  तलाशी के दौरान उसके पास से दो देशी पिस्टल और छः जीवित कारतूस मिला। युवक की पहचान विशाल मांगीलाल पवार [ 19 ] के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के बडवानी जिले के वरला तहसील के खुटवाली का रहने वाला है। मुंब्रा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ उसे 24 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मुंब्रा पुलिस के सहायक निरीक्षक कृपाली बोरसे मामले की जांच कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

छात्रों की भाषा और अंकगणित के लिए ‘उमंग अभियान’ शुरू करेगी जिला परिषद

Aman Samachar

सरकारी बैंकों के निजीकरण की घोषणा करने के केंद्र सरकार की घोषणा के खिलाफ कर्मचारियों ने किया मूक प्रदर्शन 

Aman Samachar

चक्रवात से जिले में 3 लोगों की मृत्यु , शहर में 159 पेड़ व सुरक्षा दीवार गिरने से आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त

Aman Samachar

मुंबई जाने वाली बेस्ट बसें रेती बंदर की जगह मुंब्रा पुलिस स्टेशन तक बढ़ाई जाएं – शमीम खान

Aman Samachar

फ्लेमिंगो के आवास की रक्षा के लिए उचित उपाय करने के लिए वन विभाग को सुझाव

Aman Samachar

  महावितरण के पुराने पीडी बकाया भुगतान के लिए स्वर्णिम अभय योजना

Aman Samachar
error: Content is protected !!