Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

घोडबंदर रोड आनंद नगर में नए अग्निशमन केंद्र से कम समय में मिलेगी सेवा – महापौर 

ठाणे [ युनिस खान ] घोडबंदर रोड के ओवला-आनंदनगर में नवनिर्मित अग्निशमन केंद्र का आज महापौर नरेश म्हस्के के हाथो उद्घाटन किया गया है। घोड़बंदर रोड इलाके में बढ़ते शहरीकरण की दृष्टि से यह अग्निशमन केंद्र महत्वपूर्ण है। महापौर म्हस्के ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में, ओवाला फायर स्टेशन कम समय में दुर्घटना स्थल पर पहुंच जाएगा और सुरक्षा की दृष्टि से यह बहुत फायदेमंद होगा।
उद्घाटन समारोह में उपमहापौर पल्लवी कदम, स्थायी समिति अध्यक्ष संजय भोईर, सभागृह नेता अशोक वैती, झोपड़पट्टी सुधार एवं पुनर्वास समिति की अध्यक्ष एवं नगर सेविका साधना जोशी, माजीवाड़ा मानपाड़ा प्रभाग समिति के अध्यक्ष भूषण भोईर, नगर सेवक नरेश मनेरा, सिद्धार्थ ओवलेकर , नम्रता घरत, उपनगर अभियंता भरत भिवपुरकर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरीश झलके सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।
ठाणे मनपा प्रभाग 1 के तहत आनंदनगर, कसार वडवली ,घोड़बंदर में एक नया अग्निशमन केंद्र स्थापित किया गया है।  इस अग्निशमन में अतिरिक्त 2 मंजिला भूतल इमारत है जिसमें नियंत्रण कक्ष, स्टोर रूम, शौचालय, अधिकारी कक्ष, बैठक कक्ष, सम्मेलन कक्ष और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। घोड़बंदर रोड इलाके में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है और क्षेत्र में किसी भी तरह की दुर्घटना की स्थिति में, बलकुम, नितिन जंक्शन, वागले और जवाहरबाग से अग्निशमन कर्मियों को पहुँचने में यातायात समस्या और देरी का सामना करना पड़ता था। आब आनंदनगर का यह अग्निशमन केंद्र शुरू होने से कम समय में दुर्घटनास्थल तक पहुंचना निश्चित रूप से संभव हो सकेगा।

संबंधित पोस्ट

केंद्रीय बजट 2023-24 से उम्मीद: श्री रणधीर चौहान, एमडी, नेटाफिम इंडिया और एसवीपी नेटाफिम

Aman Samachar

नगर सेवक के प्रयास से 7 हजार परिवारों को बिजली खंडित होने की समस्या से मिलाछुटकारा

Aman Samachar

कराडी पथ को शैक्षिक संसाधनों के लिए लंदन बुक फेअर से अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार मिला

Aman Samachar

कोगोपोर्ट और आईआईएम अमृतसर ने ग्‍लोबल लॉजिस्टिक्‍स एवं फ्रेट मैनजमेंट में पोस्‍ट-ग्रेजुएशन का पहला बैच किया पूरा 

Aman Samachar

कोरोना टीका न लेने वालों को टीएमटी बस में प्रवेश बंद करने का मनपा का अहम फैसला

Aman Samachar

प्रदेश के हर स्कूल में फुटबॉल खेल पहुंचाया जायेगा  – दीपक केसरकर

Aman Samachar
error: Content is protected !!