Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एमएमआरडीए के आवास घोटाले की सीआईडी जांच के आदेश 

ठाणे [ युनिस खान ] एमएमआरडीए के आवास घोटाला मामले में ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के मुंब्रा शील डायघर थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण ने पत्रकार सम्मेलन में बताया कि राज्य  के गृह मंत्री दिलीप वालसे-पाटिल ने मामले की सीआयडी से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
ठाणे शहर जिला कांग्रेस की ओर से गृह मंत्री माननीय दिलीप वलसे-पाटिल को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया था कि मनपा के अधिकारियों और कुछ जनप्रतिनिधियों की सीआईडी के माध्यम से जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इन अपराधों की जांच ठीक से नहीं हो पा रही है। गृह मंत्री वालसे -पाटिल ने संबंधित अधिकारियों को सीआईडी जांच कराने का निर्देश दिया है।
ठाणे शहर कांग्रेस की ओर से आज आयोजित पत्रकार सम्मेलन में शहर जिला कांग्रेस महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता सचिन शिंदे, महेंद्र म्हात्रे, गिरीश कोली, नितिन घोलप, राहुल पिंगले, प्रसाद पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इन अपराधों की प्रकृति, पहली नजर में देखा जा सकता है कि ये अपराध ठाणे मनपा के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत  के बिना नहीं हो सकते थे। कांग्रेस अध्यक्ष एड चव्हाण ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटील से मांग की थी अपराधों की जांच को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए राज्य अपराध अन्वेषण विभाग के पास तत्काल स्थानांतरित करने का आदेश देने की मांग किया था।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू एग्री इंफ्रा फंड अभियान के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार जीता

Aman Samachar

भाजपा गटनेता के कक्ष में घुसकर घेराव करने वाले छः शिवसेना नगर सेवकों के खिलाफ अपराध दर्ज

Aman Samachar

मनपा के सभी केन्द्रों पर आज से पुनः टीकाकरण मुहीम शुरू 

Aman Samachar

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ का संकल्प है जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी -डॉ प्रवीण वाजपेयी

Aman Samachar

मनपा ने पांच दिनों में 73 अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ की कार्रवाई 

Aman Samachar

रक्तदान शिविर से उपलब्ध रक्त रोगियों के लिए बनेगा जीवनदायी  – उद्धव ठाकरे

Aman Samachar
error: Content is protected !!