Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

पानी की टंकी को साफ करने उतरे दो मजदूरों की मृत्यु , अन्य दो अस्पताल में भर्ती

ठाणे [ युनिस खान ] नौपाड़ा के हरिनिवास इलाके की टंकी की सफाई करने वाले दो मजदूरों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गयी और दो अन्य बेहोश हो गये हैं। नौपाड़ा पुलिस ने बताया कि गणेश नरवनकर और मिथुन ओझा का जिला सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

         नौपाडा के हरिनिवास इलाके की मराठा मंडल संस्था की तीन मंजिली इमारत की छत की पानी की तीन टांकी की सफाई करने का ठेका एक निजी कंपनी स्वराज इंटर प्रायजेज के निलेश ताम्हाने को दिया गया था। इस कंपनी में विवेक कुमार, योगेश नरवणकर, गणेश नरवणकर और मिथुन ओझा कार्यरत थे।  रविवार की दोपहर ये चारों टैंक में केमिकल छोड़कर टंकी की सफाई के लिए उतर गए।  उस समय संबंधित कामगारों को सांस लेने की समस्या होने लगी।  घटना की सूचना मिलते ही नौपाड़ा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय धूमल की टीम मौके पर पहुंची।  पुलिस की एक टीम ने आपदा प्रबंधन और दमकल की मदद से चारों मजदूरों को बाहर निकाला।  लेकिन विवेक [30 ] और योगेश [38 ] दोनों की मृत्यु हो गयी।  गणेश और मिथुन दोनों को इलाज के लिए ठाणे जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी कामगार वागले इस्टेट , इंदिरा नगर के निवासी है।  सूत्रों ने बताया कि हादसे में बचाव कर्मियों को उल्टी और जी मिचलाने की समस्या भी हुई थी।

संबंधित पोस्ट

सिडबी और डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडिया ने एमएसएम को समर्पित भारत का पहला सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स सिडबी-डी एंड बी स्पेक्स किया लॉन्च 

Aman Samachar

वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी एनवायरमेंट सस्टेनिबिलिटी ड्राइव को गति देना जारी रखा

Aman Samachar

मान्धाता तृतीय सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी अनुज राव 

Aman Samachar

41वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में पंजाब नैशनल बैंक के उत्पादों की प्रदर्शनी का उदघाटन

Aman Samachar

मेरा परिवर मेरी जिम्मेदारी जैसे मेरा मानसिक आरोग्य मेरी जिम्मेदारी की पहचान जरुरी  – डा. शिल्पा आडारकर 

Aman Samachar

आरटीई की योजना के तहत प्रवेश न देने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द हो – संजय केलकर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!