Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

यातायात समस्या का स्थाई हल निकालने के लिए पार्किंग की जगह सर्वेक्षण करने का निर्देश

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे की यातायात समस्या सुलझाने के लिए ठाणे मनपा व यातायात पुलिस आपस में समन्वय स्थापित कर काम करे। इस आशय का निर्देश देते हुए मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा ने प्रभाग समिति स्तर पर वाहन पार्किंग के लिए जगह का सर्वे कर 15 मार्च जगह निर्धारित करने का निर्देश दिया है।

             मनपा आयुक्त डा शर्मा ने सड़क पर खड़ी लक्जरी बस की पार्किंग के लिए जगह खोजकर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश सहायक आयुक्त व कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिया है। शहर में वाहनों की बढती संख्या के चलते यातायात समस्या बढ़ रही  है। यातायात समस्या का स्थाई हल निकालने के लिए यातायात पुलिस व मनपा अधिकारीयों के साथ बैठक कर मनपा आयुक्त डा शर्मा ने मिसिंग लिंक के मुद्दे पर चर्चा किया है। इस अवसर पर इ हुए उन्होंने कहा  कि शहर में वाहन पार्किंग के लिए प्रभाग  समिति स्तर पर पुनर्सेवेक्षण कर 15 मार्च तक जगह निर्धारित करने का निर्देश दिया है। उपवन इलाके में जहाँ तीव्र गति से वाहन चलाये जाते हैं। उन स्थानों में प्रमुखता से गतिरोधक लगाने का निर्देश दिया है। बैठक में प्रभाग स्तर पर यातायात समस्या सुलझाने के लिए एमएमआरडीए व एमएसआरडीसी से समन्वय स्थापित कर जेब्रा क्रासिंग , स्पाट लाईट ,गतिरोधक लगाना ,सडकों की देखरेख व मरम्मत , दोपहिया , कार पार्किंग के लिए फलक लगाने ,नो पार्किंग , नो इंट्री फलक स्थानीय नागरिकों को विश्वास में मिसिंग लिंक , सडकों पर स्क्रेप रखने ,लावारिस वाहन खड़े रहने , विविध पार्किंग के पट्टे लगाने जैसे कार्य करने का निर्देश दिया है। बैठक में यातायात पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटील समेत यातायात पुलिस व मनपा के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

राकांपा चंद्रपवार पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गधे पर बैठाकर मारे कोड़े

Aman Samachar

मेट्रो वैरिकेट से ट्रेलर टकराने से चालक घायल 

Aman Samachar

कोरोना की दूसरी लहर में साठ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सर्वाधिक 330 लोगों गयी जान

Aman Samachar

नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर आदिवासी इलाकों में सेवा दे रहे डॉक्टर सम्मानित

Aman Samachar

स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर लिमिटेड ने अमित जैन को ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को लेकर लोगों को ध्यान में रखकर कम करें – रंजीत यादव

Aman Samachar
error: Content is protected !!