Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महंगाई के खिलाफ घोडा , बैलगाड़ी के साथ राकांपा ने निकाला साइकिल मोर्चा 

 ठाणे [ युनिस खान ] देश में बढती महंगाई व आसमान छूती ईंधन की दर को लेकर कलवा-मुंब्रा राकांपा युवा अध्यक्ष अशरफ शानू पठान के नेतृत्व में साइकिल मोर्चा निकालकर आन्दोलन किया गया . इस साइकिल मार्च में बैल गाड़ियों और घुड़सवारों ने भी भाग लिया। मोर्चा को ठाणे में भाजपा कार्यालय ले जाने से पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
          देश में ईंधन की कीमतें दिन-ब-दिन आसमान छू रही हैं।  इसके चलते बढ़ती महगाई से आम लोगों का जीना मुश्किल होने लगा है। पठान ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार चुनाव के बाद ईंधन की कीमतें बढ़ा रही है। मोर्चा ठाणे के खोपट में स्थित भाजपा कार्यालय में आकर भाजपा शहर  अध्यक्ष को एक ज्ञापन देना था।  सायकिल मोर्चा मुंब्रा अमृतनगर से शुरू होकर आनंद कोलीवाड़ा पहुंचा उसी दौरान मोर्चे में शामिल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
             इस बीच पठान ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘एक तरफ ये भाजपा नेता ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए महाविकास अघाड़ी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।  तो क्या भाजपा शासित राज्य में 50 रुपये में ईंधन मिलता है?’  ऐसा सवाल उठाते हुए पठान ने कहा कि हमें मोदी के अच्छे दिन नहीं चाहिए  हम अपने पुराने दिन चाहते हैं।

संबंधित पोस्ट

एसबीआई जनरल का रेडियो अभियान रेखांकित करता है कि मेडिकल इमरजेंसी को वित्तीय आपातकाल न बनने दें

Aman Samachar

दोगुने जोश, तंदुरुस्ती और मौज-मस्ती के साथ हुई बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सन रन की वापसी

Aman Samachar

 वाईन विक्री के सरकारी निर्णय के विरोध में प्रान्त अधिकारी को दिया ज्ञापन

Aman Samachar

संपत्ति कर व पानी की बिल वसूली का लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारीयों पर गिर सकती है मनपा की गाज

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने बिल्कुल-नई क्विड MY22 को किया पेश

Aman Samachar

पंचायत राज अभियान 2025′ के तहत ठाणे जिला परिषद को राज्य स्तरीय सम्मान

Aman Samachar
error: Content is protected !!