Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

तालाबों के सौंदर्यीकरण, सड़क, सफाई कार्य का मनपा आयुक्त ने किया निरीक्षण

ठाणे [ इमरान खान ] रविवार के बावजूद मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर तालाबों के सौंदर्यीकरण, सड़कों और सफाई कार्य का जायजा लिया है। दौरे के दौरान आयुक्त ने सभी अधिकारियों को कार्रवाई तेज करने, अनाधिकृत बैनर और पोस्टर हटाने के निर्देश दिए। इस बीच आज शहर से करीब 225 अनाधिकृत पोस्टर व बैनर हटाए गए।
आज सुबह 7 बजे से मनपा आयुक्त शर्मा ने ब्रह्मांड चौक, वायु सेना स्टेशन, कपूरबावड़ी, माजीवाड़ा जंक्शन, फ्लावर वैली, तीन हाथ नाका सर्विस रोड, मुलुंड चेक नाका, वागले एस्टेट, मोडला चेक नाका, वागले एस्टेट मेन रोड, वर्तकनगर, उपवन तालाब, मासुन्दा तालाब , का दौरा कर तालाबों आदि स्थानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण दौरा सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक चला। इस  दौरे के दौरान मनपा  आयुक्त ने सड़क डिवाइडरों में नियमित सफाई, पेड़ों की देखरेख और उनके रखरखाव, सफाई और फुटपाथों को प्राथमिकता के तौर पर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सहायक आयुक्तों को अनाधिकृत पोस्टर, बैनर को हटाने और फुटपाथ को नियमित से साफ़ कराने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण दौरे में अतिरिक्त मनपा आयुक्त (1) संदीप मालवी, उपायुक्त अशोक बुरपल्ले,  नगर अभियंता अर्जुन अहिरे और सभी सहायक आयुक्त उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

सिडको एक्जीबिशन सेंटर में आयसीयु सुविधा का पालकमंत्री शिंदे ने किया निरिक्षण 

Aman Samachar

सिडबी और आईपीपीबी ने अनौपचारिक सूक्ष्म उद्यमों के विकास के लिए किया समझौता 

Aman Samachar

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण प्रतियोगिता में ठाणे शहर को मिला राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा पुरस्कार 

Aman Samachar

मेडिका की ‘ब्लैडर कैंसर सपोर्ट ग्रुप’ कैंसर रोगियों को देगा एक नया जीवन 

Aman Samachar

नाला सफाई के बारे में सुझाव व शिकायत दर्ज कराने के लिए मनपा ने शुरू की हेल्प लाईन

Aman Samachar

महाराष्ट्र सरकार के 18 नवनियुक्त मंत्रियों को राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Aman Samachar
error: Content is protected !!