Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रस्तावित रिंग रोड जमीन के निकट इमारत निर्माण की मंजूरी से एमएमआरडीए की कार्यप्रणाली पर संदेह 

भिवंडी [ युनिस खान ]  महाराष्ट्र नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा भिवंडी में 1 वर्ष पूर्व रिंग रोड निर्माण घोषणा पर ग्रहण लगने के आसार प्रबल हो गए हैं. एमएमआरडीए प्रशासन द्वारा रिंग रोड निर्माण की प्रस्तावित भूमि के समीप एक बिल्डर को बहुमंजिला इमारत निर्माण की मंजूरी दिए जाने से एमएमआरडीए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल व रिंग रोड निर्माण पर गहरा प्रश्नचिन्ह खड़ा हुआ है. कांग्रेस वरिष्ठ नेता अशोक पाटिल ने एमएमआरडीए प्रशासन को पत्र लिखकर बिल्डर को इमारत निर्माण की दी गई मंजूरी को अबिलम्ब रद्द किए जाने की मांग की है.
               गौरतलब हो कि 1 वर्ष पूर्व नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे एवम जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर, एमएमआरडीए कमिश्नर एसबीएस श्रीनिवास, तत्कालीन भिवंडी मनपा आयुक्त डॉ पंकज आशिया एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात) बाबासाहेब पाटील के मध्य भिवंडी में यातायात जाम के निराकरण पर विशेष बैठक हुई थी.बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए ठाणे जिला पालक मंत्री एकनाथ शिंदे नें भिवंडी के बाहरी क्षेत्र से रिंग रोड निर्माण की घोषणा की थी.रिंग रोड निर्माण की घोषणा से भिवंडी के नागरिकों में अपार खुशी फैली थी और यातायात जाम समस्या से निदान मिलने की आस जाग गई थी.
              नगर विकास मंत्री शिंदे सहित तमाम शीर्ष अधिकारियों की बैठक में मंजूर 350 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाला 9 किलोमीटर लंबा एवं 60 मीटर चौड़ा रिंग रोड चाबिंद्रा पोगांव से शुरू होकर पाइपलाइन, अरिहंत सिटी एवं स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे फ्लाईओवर के समीप से गुजरता हुआ टेमघर, कामतघर फेना गांव से होकर अंजुरफाटा तक मंजूर हुआ है.अंजुर फाटा से रिंग रोड को मुंबई अहमदाबाद मार्ग से जोड़ दिया जाएगा ताकि शहरवासियों को यातायात जाम की कठिन समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकेगा. नागरिकों को आस थी कि पावरलूम नगरी के बाहर से रिंग रोड निर्माण होने से बाहरी क्षेत्रों से आने वाले तमाम भारी वाहन भिवंडी शहर से बाहर ही गंतव्य ठिकानों पर निकल सकेंगे जिससे यातायात जाम की समस्या से वर्षों से जूझ रहे शहरवासियों को जाम समस्या से पूर्णतया निजात मिल जाएगी.
               एमएमआरडीए द्वारा रिंग रोड के लिए मंजूर भूमि  के समीप से ही बिल्डर को बहुमंजिला इमारत निर्माण की मंजूरी प्रदान की गई है.वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक पाटिल का कहना है कि पालक मंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा अधिकारियों की बैठक में रिंग रोड को मंजूरी प्रदान किये जाने के बावजूद एमएमआरडीए प्रशासन द्वारा बगैर तहकीकात ही रिंग रोड भूमि के बेहद समीप बिल्डर को बहुमंजिला इमारत निर्माण की मंजूरी दिया जाना नितांत गलत व नगर विकास मंत्री शिंदे के आदेश का पूर्णतया उलंघन व शहरवासियों के साथ विश्वासघात है. कांग्रेस वरिष्ठ नेता पाटिल नें मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख एवं एमएमआरडीए आयुक्त श्रीनिवासन को पत्र लिखकर रिंग रोड निर्माण भूमि के समीप बिल्डर को दी गई इमारत निर्माण मंजूरी की समग्र तहकीकात कर तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है.

संबंधित पोस्ट

टॉर्क फार्मा ने “टॉर्क क्वाच एंटी लाइस क्रीम वॉश” के तहत अपना नवीनतम उत्पाद पेश किया

Aman Samachar

मकर संक्रांति महोत्सव में जरुरत मंद गरीबों को स्वीटर वितरित  

Aman Samachar

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मिस वर्ल्ड एशिया का हुआ सत्कार 

Aman Samachar

अधिवेशन के दौरान कानून व सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस रहेगी अलर्ट 

Aman Samachar

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान में पालकमंत्री ने विंटेज कार की सवारी का लिया आनंद 

Aman Samachar

आनंद परांजपे एनसीपी के राज्य महासचिव व नजीब मुल्ला ठाणे जिला अध्यक्ष नियुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!