Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रिंसिपल जज, कोर्ट स्टाफ व वकीलों नें पिच पर दिखाए खेल के जौहर

 

भिवंडी [ युनिस खान ] चैलेंज स्पोर्ट्स क्लब व भिवंडी बार एसोशिएशन के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक खेल क्रिकेट टूर्नामेंट समारोह का 2 दिवसीय आयोजन चैलेंज ग्राउंड में सम्पन्न हुआ.क्रिकेट टूर्नामेंट में भिवंडी दीवाणी कोर्ट के प्रिंसिपल जज सहजाद परवेज व पालीवाल नें कोर्ट स्टाफ व वकीलों की टीम के साथ मैदान में क्रिकेट खेला व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.
               गौरतलब हो कि 2 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रथम दिन कैरम, चेस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन,100 मीटर की दौड़,रिले एवम महिला वकीलों के लिए क्रिकेट मैच आयोजित हुआ.क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन क्रिकेट मैच में कुल 10 टीमों नें भाग लिया। 2 दिवसीय खेल टूर्नामेंट में पाटिल चैंबर-11को विजेता होने का गौरव हासिल हुआ. रनर अप का खिताब बीएसीआई टीम हासिल करने में सफल रही.एड जकी शेख को कुशल खेल के लिए मैन आफ दी मैच का पुरस्कार गणमान्य जज द्वारा प्रदान किया गया.उक्त अवसर पर प्रिंसिपल जज सहजाद परवेज, जज पालीवाल, भिवंडी बार एसोसिएशन प्रेसीडेंट एड मनजीत राउत,पूर्व प्रेसीडेंट नारायण अय्यर,एड हर्षल पाटिल, एड वैभव भोईर,एड अब्दुल बाकी अंसारी, जितेंद्र पाटिल, अभिषेक भोईर,संतोष घोटकर आदि उपस्थित थे.

संबंधित पोस्ट

अधिवेशन के दौरान कानून व सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस रहेगी अलर्ट 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्वच्छता पखवाड़ा 2023 मनाया

Aman Samachar

एसआरडी की ठाणे में पहली सोसायटी को 17 वर्ष बाद मिली ओसी 

Aman Samachar

एचसीएल ग्रांट के 16.5 करोड़ रुपये के संस्करण VIII के लिए 18 जून तक आवेदन मंगाए गए

Aman Samachar

भिवंडी में  राकांपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मनमानी करने वाले कार्यकर्ताओं को जितेंद्र आव्हाड ने सुनाई खरी खरी  ।

Aman Samachar

   बॉब फाइनेंशियल और भारतीय नौसेना ने साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!