Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाकर लोगों को राहत दे – निरंजन डावखरे 

ठाणे [ युनिस खान ]  राज्य में पेट्रोल व डीजल पर वैट कम कर नागरिकों को राहत देने की मांग भारतीय जनता पार्टी के विधायक और जिलाध्यक्ष निरंजन डावखरे ने की है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार नागरिकों को महगाई से राहत देने के लिए इस आशय का निर्णय ले।
विधायक डावखरे ने कहा है कि राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार ने हाल ही में सीएनजी पर वैट में 10 प्रतिशत की कमी की है।  पिछले ढाई साल में पहली बार इस सरकार ने टैक्स घटाकर लोगों पर बोझ कम करने का फैसला किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गठबंधन सरकार मूल प्रश्न को हल करने की बजाय ऐसी मलहमपट्टी को प्राथमिकता दे।  भारतीय जनता पार्टी पिछले डेढ़ साल से पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने की मांग कर रही है। लेकिन इस सरकार ने हमारी मांग को अनसुना कर दिया।
केंद्र सरकार ने 21 नवंबर को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपये और 10 रुपये की कटौती की थी।  इसके बाद, भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों सहित कुल 25 राज्य सरकारों ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर को कम करके लोगों को राहत दी।  महाराष्ट्र ने अभी तक पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं किया है। महाराष्ट्र ने भी पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का विरोध किया है।  विधायक डावखरे ने कहा कि अब भी गठबंधन सरकार को पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करके लोगों को राहत देनी चाहिए।

संबंधित पोस्ट

15वें वर्ष में प्रवेश करते ही द्वारा के जी एफ एस ने कई उपायों की घोषणा की  

Aman Samachar

ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज में मदर डे कार्यक्रम

Aman Samachar

सिद्धेश्वर तालाब इलाके को झोपड़पट्टी को कलस्टर योजना में शामिल करने से सैकड़ो परिवारों को मिलेगा अधिकृत घर

Aman Samachar

विकास की नयी राह पर अग्रसर भिवंडी – विधायक रईस शेख

Aman Samachar

मध्य रेल की  5 वीं और 6 वीं लेन का उद्घाटन और नई उपनगरीय रेलवे सेवाओं का प्रधानमंत्री ने किया शुभारंभ 

Aman Samachar

विंजो के भारतीय ऑफ-प्लेस्टोर प्रॉडक्ट्स कंपनी के यूजर्स की संख्या भारत में 100 मिलियन

Aman Samachar
error: Content is protected !!