Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया – एचआर ने हासिल किया आईएसओ 30414:2018 सर्टिफिकेशन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यूनियन बैंक ऑफ इंडिया – एचआर वर्टिकल ने अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार ह्यूमन रिसोर्सेस कैपिटल मैनेजमेंट को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए आज प्रतिष्ठित आईएसओ 30414:2018 एमजेडी’ सर्टिफिकेट हासिल किया। यह सर्टिफिकेट विभिन्न देशों में सर्टिफिकेशन और इंस्पेक्शन सर्विसेस देने वाली इंडिपेंडेंट सर्टिफिकेशन बॉडी, M/s. आरआईआर सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड (आईएएस, यूएसए द्वारा मान्यता प्राप्त) द्वारा जारी किया गया है।

     यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एक महत्वाकांक्षी एचआर ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट “यूनियन प्रेरणा” शुरू की है जिसके तहत आईएसओ स्टैंडर्डाइजेशन प्रोसेस को गति देते हुए विभिन्न एचआर सिस्टम्स और प्रोसेसेज में सुधार करना और उनका डिजिटलीकरण शामिल है।यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पीएसबी रिफॉर्म इंडेक्स EASE 3.0 के “गवर्ननेंस एंड आउटकम – सेंट्रिक ह्यूमन रिसोर्सेस” थीम में हाई रैंक पर होने के अलावा, आईएसओ 30414:2018 सर्टिफिकेशन, मानव संसाधन के क्षेत्र में बैंक द्वारा हासिल किया एक और सम्मान है।

           आईएसओ 30414:2018 ह्यूमन कैपिटल एंड एक्सटर्नल रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड्स, संगठनों के प्रभावी प्रबंधन के लिए विश्वसनीय ह्यूमन कैपिटल रिपोर्ट और विश्लेषण के साथ-साथ रेगुलेटर्स और हितधारकों को ह्यूमन कैपिटल डेटा के पब्लिक डिसक्लोजर के लिए गाइडलाइंस उपलब्ध कराते हैं। मानव संसाधन मूल्य सृजन को मापने और मूल्यांकन करने के लिए वैश्विक स्तर पर स्वीकृत मानकों को स्थापित करने में आईएसओ 30414:2018 सर्टिफिकेशन ने यूनियन बैंक की मदद की है।

संबंधित पोस्ट

भारत बायोटेक ने COVAXIN® की कारगरता के लिए तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल का अंतिम विश्लेषण किया

Aman Samachar

मनपा के सितंबर माह के सेवानिवृत्त 7 अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

Aman Samachar

पानी के आभाव में सूख रहे वृक्षों की सिंचाई कर हरियाली लाने का प्रयास 

Aman Samachar

शील – खर्डी गाँव को मानसून में जलजमाव व बाढ़ से बचाने के लिए 1250 मीटर लम्बा नाला बनाने की प्रक्रिया शुरू हो – अशरफ पठान

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र के 190 पात्र दिव्यंगों को महापौर के हाथो दिया स्थाई घर

Aman Samachar

अजन्ता शूज ने लॉन्च किये देश के पहले एआई प्रेरित स्मार्ट शूज  

Aman Samachar
error: Content is protected !!