Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

 रेड लाइट एरिया में व्यक्ति ने की हवा में फायरिंग

 भिवंडी [ एम हुसेन ]  भिवंडी शहर के खदान रोड हनुमान टेकड़ी स्थित रेडलाइट एरिया में वेश्यावृति के लिए आए एक व्यक्ति ने हवा में गोलीबारी कर दिया। हालांकि इस गोलीबारी में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है लेकिन गोलीबारी करने के कारण पूरे रेडलाइट एरिया में दहशत फ़ैल गयी।
               पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब में पंजीकृत स्विफ्ट कार से रेडलाइट एरिया में दो लोग वेश्यावृति करने के लिए आए थे। एक महिला के साथ वेश्यावृति करने के बाद बाहर निकलते ही दोनों लोगों में विवाद हो गया, जिसके कारण गली में ही एक व्यक्ति ने रिवाल्वर से हवा में गोलीबारी कर दिया । गोलीबारी करते ही परिसर में खलबली मच गई थी। गोली बारी करने वाले युवक के कार के पास आते ही वहां मौजूद लोगों ने पथराव करके उसकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। लेकिन उस व्यक्ति ने नागरिकों की तरफ फायरिंग कर दिया, फायरिंग करने के बाद वहां मौजूद नागरिकों के तितर-बितर होते ही वह तुरंत कार लेकर भाग निकला। लेकिन उसके भागते ही घटनास्थल पर पहुंची भिवंडी शहर पुलिस ने भिवंडी-ठाणे बाईपास ठाकरापाड़ा से कार बरामद कर लिया है और पुलिस ने उस महिला का बयान दर्ज करके वहां से खाली कारतूस जब्त कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुभाष कोकाटे ने बताया कि संदेहास्पद अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वह किस उद्देश्य से आए थे । पुलिस घटना की जांच कर रही है ।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा हिंदी में व्‍हाट्सएप बैंकिंग सेवा का शुभारंभ

Aman Samachar

2050 तक भारत के फलते-फूलते रियल एस्टेट क्षेत्र की संभावनाएं –  अमित चोपड़ा

Aman Samachar

जिले में रेमडेसिविर समन्वय व संनियंत्रण पथक व चौबीस घंटे कार्यरत रहने वाला जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित 

Aman Samachar

राज्य में 18 से 44 आयवर्ग के नागरिकों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाने का निर्णय – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

चोर समझकर युवक की पीटकर हत्या मामले में 9 लोग गिरफ्तार

Aman Samachar

उत्तर भारतीय सेल के पनवेल तालुका प्रमुख पद पर प्रजापति की नियुक्ति

Aman Samachar
error: Content is protected !!