Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से मुलाकात में पीएनबी ने विकास में सहयोग, बैंकिंग सेवाएं देने की प्रतिबद्धता की जाहिर 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री स्वरुप कुमार साहा अपने दो दिवसीय दौरे पर अगरतल्ला में थे।  अपने दो दिनी दौरे में 20 दिसंबर को कार्यपालक निदेशक श्री साहा ने मुख्यमंत्री श्री बिप्लब कुमार देब से मुलाकात कर बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करते हुए त्रिपुरा के समग्र विकास में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जतायी। श्री साहा के मुताबिक बैंक अब तक बैंक की सेवाओं से वंचित राज्य के सुदूर क्षेत्रों तक बैंकिंग की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए क्रंक्रीट निर्मित शाखाएं स्थापित करने, बिजनेस कारस्पांडेंट सहयोगी तलाशने और उपयुक्त केंद्रो पर एटीएम स्थापित करने के लिए विभिन्न स्थानों का मानचित्रण व आकलन कर रहा है।

             बैंक की सीएसआर गतिविधियों के अंग के तौर पर पीएनबी के कार्यपालक निदेशक श्री स्वरुप कुमार साहा ने बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री देब से जरुरतमंद गरीब जनजातीय छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण 10 लाख रुपये का योगदान करने का संकल्प किया। इसके अतिरिक्त पीएनबी के अधिकारियों ने त्रिपुरा के मुख्य सचिव श्री कुमार आलोक से मुलाकात कर राज्य से समग्र विकास में बैंक की भूमिका पर चर्चा करते हुए पीएनबी ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पात्र किसानों को समयद्ध ऋण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान अल्पकालिक प्रशिक्षण के जरिए ग्रामीण युवाओं के लिए स्व रोजगार सृजन में रुरल सेल्फ इम्प्लायमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स (आरएसईटीआईज) की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके प्रभाव का परीक्षण किया गया। श्री साहा ने व्यापारियों व एमएसएमई के साथ ग्राहक भेंट का कार्यक्रम संचालित किया जिन्होंने निकट भविष्य में चलते पीएनबी से जुड़ने की इच्छा जाहिर की।

           पीएनबी के नेतृत्व में अगरतल्ला में 22 दिसंबर, 2021 को राज्य में विभिन्न बैंकों के तिमाही प्रदर्शन की समीक्षा के लिए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) आहूत की गयी जिसकी अध्यक्षता त्रिपुरा के मुख्य सचिव श्री कुमार आलोक ने की । पीएनबी कार्यपालक श्री साहा ने त्रिपुरा के लोगों को राज्य का दर्जा मिलने के 50 साल पूरा होने पर बधाई दी और राज्य के सर्वांगीण विकास व प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विभिन्न विभागों के सचिवों, आरबीआई महाप्रबंधक, श्री साक्षी गोपाल साहा, जीएम एसएलबीसी, श्री एसएस सिंह जोनल प्रबंधक गुहाटी, श्री आनंद कुमार अगरतल्ला सर्किल हेड, स्टेट बैंक आफ इंडिया के सर्किल हेड व अन्य बैंकों के अधिकारियों में बैठक में हिस्सा लिया।

संबंधित पोस्ट

मनपा ने बेलापुर क्षेत्र की दो निर्माणाधीन इमारतों पर चलाया बुलडोजर 

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना देशद्रोहियों से बर्दाश्त नहीं करेंगे – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

विद्यार्थी करियर पर ध्यान दें, सोशल मीडिया से दूर रहें _ नंदिनी विचारे 

Aman Samachar

ठाणे जिला परिषद के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहन घुगे को किया गया सम्मानित 

Aman Samachar

कर व शुल्क वृद्धि न करते हुए वर्ष 2022- 2023 का 3299 करोड़ रूपये का बजट मनपा की स्थाई समिति में पेश 

Aman Samachar

भिवंडी शहर की सड़कों की मरम्मत को लेकर मनपा मुख्यालय के सामने कांग्रेस ने किया आंदोलन

Aman Samachar
error: Content is protected !!