Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रेनो इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को किया मज़बूत 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पहुँच का विस्तार करते हुए, रेनो इंडिया ने CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज़ इंडिया लिमिटेड (CSC-SPV) की सहायक कंपनी CSC ग्रामीण ई-स्टोर्स के सहयोग से पूरे भारत में 300 रेनो बुकिंग केंद्र खोलने की घोषणा की है।

         इस प्रयास के माध्यम से, रेनो इंडिया और CSC का लक्ष्य दूरदराज के क्षेत्रों में अपनी पहुँच का विस्तार करना और ग्रामीण ग्राहकों को अपने ही इलाके में आसानी से और सुविधा के साथ अपनी पसंदीदा रेनो कार बुक करने का अवसर प्रदान करना है। ग्राहक अपनी रेनो कार को कम से कम कागज़ी कार्यवाही की औपचारिकताओं के साथ नज़दीकी रेनो बुकिंग केंद्र पर उपलब्ध QR कोड को स्कैन करके बुक कर सकते हैं, जिससे ग्रामीण भारत का डिजिटल समावेशन एक वास्तविकता बन जायेगा। CSC का देशव्यापी नेटवर्क और डिजिटल सेवायें देश के दूर-दराज के इलाकों सहित ग्रामीण इलाकों में रेनो इंडिया की पहुँच को और भी सशक्त बनायेगी।

          रेनो बुकिंग केंद्र एक ग्राहक सूचना केंद्र के रूप में भी काम करेगा, जो कि उत्पाद, उसकी विशेषताओं, कीमतों, फाइनेंस स्कीम्स और उस समय पर लागू होने वाले ऑफ़र से संबंधित सारी जानकारियाँ प्रदान करेगा। सुगम ग्रामीण ई-कॉमर्स को सुविधाजनक बनाने के लिए, ये बुकिंग केंद्र सुप्रशिक्षित विलेज लेवल आंत्रप्रेन्योर्स (VLEs) से लैस हैं, जो सभी वित्तीय और उत्पाद से संबंधित प्रश्नों के उत्तर प्रदान करते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहकों के लिए एक ही स्थान पर बिक्री को संभव बनाते हैं।

संबंधित पोस्ट

आकाशीय बिजली गिरने से अरसठ वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु

Aman Samachar

जिले के 16 अनधिकृत माध्यमिक विद्यालयों को बंद करने का शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश 

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने एड-जेन एम्बुलेंस लॉन्च की

Aman Samachar

रैपिपे फिनटेक ने मुंबई में क्षेत्रीय कार्यालय खोला, बड़े पैमाने पर नियुक्तियां करने की योजना

Aman Samachar

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 10 जिलों में ‘बचत समूह मॉल’ – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Aman Samachar

सेहत व तंदुरुस्ती की कसौटी पर पिछड़ रहे हैं स्कूली बच्चे ,स्पोर्ट्ज़ विलेज के स्वास्थ्य सर्वेक्षण से हुआ खुलासा

Aman Samachar
error: Content is protected !!