Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बाबा जाधव एड बी एल शर्मा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित 

ठाणे [ युनिस खान ] राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के मंच एड बी एल शर्मा स्मृति पुरस्कार एक ईमानदार सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बाबा जाधव को देकर सम्मानित किया गया। हिंदी भाषी एकता परिषद व राजस्थानी सेवा समिति की ओर से आयोजित 30 वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश की रक्षा करते भारतीय सेना के शहीद नायक सुधाकर नामदेव भट को महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शहीद जवान की पत्नी प्रतिभा भट ने पुरस्कार स्वीकार किया। इस दौरान गडकरी रंगायतन में उपस्थित श्रोताओं ने नम आँखों से सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए सलाम किया।
      वरिष्ठ समाजसेवी व साहित्यप्रेमी एड बी एल शर्मा ने ठाणे में 29 वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन करने के बाद उनका निधन हो गया। उनके जेष्ठ भ्राता ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता व एड दरम्यान सिंह बिष्ट के संयोजन में 30 वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवि व वरिष्ठ पत्रकार हरी मृदुल को डा हरिवंशराय बच्चन साहित्यरत्न पुरस्कार ,मराठी अभिनेता चिन्मय मांडलेकर को छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन में प्रति वर्ष की तरह तीन पुरस्कारों के अलावा पहली बार ओमप्रकाश शर्मा के सुझाव पर सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारी जाधव को एड बी एल शर्मा स्मृति पुरस्कार दिया गया है। कवि सम्मेलन का संचालन हास्य सम्राट शशिकांत यादव  ने किया। सुश्री कविता तिवारी, शम्भू शिखर, प्रियांशु गजेंद्र , पार्थ नवीन, मुन्ना बैटरी, सुश्री साक्षी तिवारी आदि ने कविता पाठ कर लोगों का मनोरंजन किया।
     अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कवि सम्मेलन करने वाले अपने भाई एड बी एल शर्मा को हमने खोया है। उनका सपना था कि अगले वर्ष 30 वां कवि सम्मेलन करेंगे। आज संयोजक एड. बिष्ट और आयोजन समिति ने ने 30 वें कवि सम्मेलन का सफल आयोजन किया। सहसंयोजक अरुण जोशी और आयोजन समिति के अनुरोध व जिम्मेदारी लेने पर आगे एड शर्मा की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। कवि सम्मेलन में उद्योगपति अजिताभ बच्चन , यातायात पुलिस उपायुक्त डा विनय कुमार राठोड , एड रवि प्रकाश जाधव , श्वेता शालिनी , डा सुशील इन्दोरिया , प्रदीप गोयंका , एड विनय बनवारीलाल शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

अलग अलग घटनाओं में तैरने गए तीन लड़कों समेत चार लोगों की मौत से आज का दिन काला रविवार बन गया 

Aman Samachar

मंजूरी के बावजूद मनपा के बजट पर सत्ताधारी व विपक्ष का हस्ताक्षर न होना नागरिकों का अपमान 

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में 475 इमारतें धोखादायक घोषित , 65 इमारतें अतिधोखादायक

Aman Samachar

एमएमआरडीए का घर बचाने वाले गिरोह का पर्दाफास ,एक गिरफ्तार 

Aman Samachar

भाजपा की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान ने छात्रों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

सुझाव और आपत्तियों पर विचार किए बगैर रिंग मेट्रो का काम शुरू न करें – मनोज प्रधान

Aman Samachar
error: Content is protected !!