Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी में आज से हाई वैल्यू चेकों का वेरिफिकेशन अनिवार्य

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बैंक उपभोक्ताओं को हाई वैल्यू चेकों में धोखाधड़ी से बचाने के लिए पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रैल 4, 2022 से 10 लाख रुपए और अधिक के चेकों के लिए पाज़िटिव पे सिस्टम (पीपीएस) को अनिवार्य कर दिया है।नैशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा विकसित पाजिटिव पे सिस्टम (पीपीएस) के तहत ही वैल्यू चेक जारी करने वाले उपभोक्ताओं को कुछ जरुरी विवरण को पुनर्सत्यापित करना होता है जिसे भुगतान के लिए क्लीयरिंग में पेश करने से पहले क्रासचेक किया जाता है।

       पीपीएस के तहत हाई वैल्यू चेकों की क्लीयरिंग के लिए पीएनबी, ग्राहकों को अपने विवरण जैसे खाता संख्या, चेक नंबर, चेक अल्फा कोड, जारी करने की तिथि, राशि व लाभार्थी का नाम आदि को साझा करना होगा। यह विवरण चेक को क्लीयरिंग के लिए प्रस्तुत करने से कम से कम 24 घंटे पहले साझा करना होगा। ग्राहक अपने विवरण इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग या अपनी बैंक शाखा में निर्धारित प्रारुप पर साझा कर सकते हैं।केवल पीपीएस में पंजीकृत चेकों को ही विवाद निस्तारण प्रणाली के तहत स्वीकृत किया जाएगा।

        रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) के निर्देशों के अनुसार पीएनबी ने जनवरी 1, 2021 से सीटीएस क्लीयरिंग में प्रस्तुत होने वाले 50000 रुपये व अधिक के चेकों के लिए पीपीएस की शुरुआत की थी जिसे अब 10 लाख रुपये व अधिक के लिए आज से अनिवार्य कर दिया गया है।रिजर्व बैंक ने अनुशंसा की थी कि जहां इस सुविधा का लाभ उठाना खाताधारकों के लिए एच्छिक है वहीं बैंक इसे 5 लाख रुपये व अधिक मूल्य के चेकों के लिए अनिवार्य करने पर विचार कर सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने आईबीए टेक्नोलाजी कांफ्रेंस, एक्सपो एवं अवार्ड्स में दो पुरस्कार प्राप्त किए

Aman Samachar

मुख्याध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने पर वीके सिंह किए गए सम्मानित

Aman Samachar

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह क्षेत्र में शिवसेना उद्धव ठाकरे और शिंदे गुट में हिंसक झड़प, पुलिस ने भांजी लाठी

Aman Samachar

घर घर तिरंगा की तर्ज पर हर युवक को सैनिक प्रशिक्षण

Aman Samachar

सिविल अस्पताल में विधायक के भोजन वितरण के 3 हजार दिन पूरे

Aman Samachar

हसन मुश्रीफ ने तीर्थयात्रियों के लाभ के लिए कोल्हापुर महालक्ष्मी मंदिर में जल एटीएम का किया उद्घाटन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!