Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म रोमियो राजा होगी ब्लॉकबस्टर – प्रिया चौहान

रायपुर [ अमन न्यूज नेटवर्क ] छत्तीसगढ़ी फ़िल्मी दुनिया में इन दिनों रोमियो राजा के चर्चें जोरों पर हैं। कारण रोमियो राजा रिलीज पर हैं और एसोसिएट निर्मात्री प्रिया चौहान ने दावा किया हैं कि यह फ़िल्म ब्लॉकबस्टर सुपरहिट साबित होगी। साथ ही उनका यह भी कहना हैं कि यह फ़िल्म प्रेम कहानी पर आधारित हैं,जो अन्य छत्तीसगढ़ी फिल्मों से भिन्न हैं। इस फ़िल्म में पलायन को भी दर्शाया गया हैं। पलायन की समस्या छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों की एक बहुत बड़ी मजबूरी हैं। इस प्रकार से देखा जायें तो प्रिया चौहान के अनुसार दर्शकों को फ़िल्म में भरपूर मनोरंजन मिलेगा।लेकिन,इस फ़िल्म से संदेश देने का प्रयास भी किया गया हैं। एवी सिने विस्टा और आर जे एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फ़िल्म के निर्माता अनिल पी चौहान हैं। पर एसोसिएट निर्मात्री प्रिया चौहान का योगदान सर्वोच्च हैं। ऐसा कह सकतें कि इस फ़िल्म के निर्माण में प्रिया चौहान की भूमिका महत्वपूर्ण हैं।
         रायपुर निवासी व एनआरआई युगांडा की रहने वाली प्रिया चौहान को बचपन से ही डांस स्टेज शो करने का शौक रहा हैं और इसी शौकिया जुनून ने आज इन्हें एसोसिएट निर्मात्री बना दिया हैं। रोमियो राजा इनकी पहली छत्तीसगढ़ी फ़िल्म हैं। परंतु भविष्य में मराठी फिल्मों की योजना भी हैं। इन्होंने ग्रेजुएट तक की पढ़ाई की और फ़िल्म निर्माण में अहम भूमिका अदा करते हुए सफलता की ओर अग्रसर हैं। इस फ़िल्म की योजना अनिल पी चौहान व प्रिया चौहान ने मिलकर बनाई।लेकिन,प्रिया चौहान की मेहनत और लगन से ही इस फ़िल्म का निर्माण सम्भव हुआ हैं।
        इस फ़िल्म की सफ़लता के बाद अन्य फिल्मों को लेकर भी कई योजनायें हैं। इस फ़िल्म के सभी कलाकारों व अन्य टीम सदस्य ने बेहतरीन कार्य किया हैं। जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।ऐसे उम्मीद हैं कि फ़िल्म जबरदस्त चलेगी और सुपरहिट होकर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। रायपुर में बनी इस छत्तीसगढ़ी फ़िल्म में प्रमुख रूप से देवेंद्र जांगड़े,प्रियंका परमार,अर्चना टंडन,अनिल शर्मा,क्रांति दीक्षित,कॉमेडियन बोचकु,सलीम अंसारी,संतोष साहू व अन्य ने अभिनय किया हैं। इस फ़िल्म के निर्माता अनिल पी चौहान,निर्देशक देवेंद्र जांगड़े,एसोसिएट प्रोड्यूसर प्रिया चौहान,लेखक देवेंद्र जांगड़े,संगीतकार सूरज महानंद,गीतकार व गायक अनुराग शर्मा,प्रचारक कुमार युडी हैं।

संबंधित पोस्ट

 पत्रकार संघ अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों को बराबर मत मिलने पर निर्वाचन अधिकारी ने निकाली चिट्ठी 

Aman Samachar

साइबर सुरक्षा क्षमताओं को सशक्त करने के लिए सिडबी ने सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

पेट्रोल भराने वाले वाहन धारकों को गुलाब का फूल देकर राकांपा ने दर वृद्धि के खिलाफ किया आन्दोलन 

Aman Samachar

ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को बहाली की मांग को लेकर भाजपा ने किया चक्काजाम आन्दोलन 

Aman Samachar

टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने में नागरिक करें सहयोग –सुधाकर देशमुख.

Aman Samachar

आपकी बहादुरी को किन शब्दों में बयां करूँ …चिंता मत करो, जल्दी स्वस्थ हो जाओ – मुख्यमंत्री

Aman Samachar
error: Content is protected !!