Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिवा की पानी समस्या को लेकर भाजपा ने मनपा मुख्यालय पर निकाला हंडा मोर्चा 

ठाणे  [ युनिस खान ] मनपा क्षेत्र के दिवा इलाके के नागरिकों को पानी की भारी किल्लत झेलना पड़ रहा है। पानी की समस्या को लेकर नागरिकों के साथ भाजपा ने मनपा मुख्यालय पर हंडा मोर्चा निकालकर मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया है। इस मोर्चे का नेतृत्व पूर्व मंत्री और विधायक रविंद्र चव्हाण, विधायक संजय केलकर व  ठाणे भाजपा अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे ने किया।
         एड डावखरे ने कहा कि दिवा में पानी की समस्या को लेकर पहले भी आन्दोलन किया गया है। आज नागरिकों को मंजूर कोटे से कम पानी मिल रहा है जिससे गर्मी के मौसम में नागरिकों की समस्या अधिक बढ़ गयी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पानी की समस्या हल नहीं की गयी तो मनपा के अधिकारियों को अपनी कुर्सियों पर बैठने नहीं दिया जाएगा।
        भाजपा द्वारा निकाले गए हंडा मोर्चे की शुरुआत ठाणे के नितिन जंक्शन से कर की गयी। मनपा मुख्यालय पर लाया गया। मनपा मुख्यालय के सामने मोर्चा पहुँचने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। दिवा के लोगों ने हाथ में लाए मटके को तोड़कर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। उसके बाद भाजपा के एक  प्रतिनिधि मंडल मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से मिलकर उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। जिसमें पूर्व  राज्य मंत्री व भाजपा विधायक रवींद्र चव्हाण ने प्रशासन से पूछा कि पानी की समस्या कब हल होगी, रीमॉडलिंग का काम क्यों रुका है और उसे कब पूरा किया जायेगा।  कितने प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और दिवा को एमआईडीसी से अतिरिक्त पानी मिलेगा।
         भाजपा विधायक संजय केलकर ने कहा कि वर्तमान में दिवा जैसे घनी आबादी वाले इस क्षेत्र के लिए 35 करोड़ लीटर पानी स्वीकृत किया गया है और 29 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है। प्रतिनिधि मंडल ने यह भी मांग की कि एमआईडीसी से स्वीकृत कोटे के अनुसार अधिक पानी उपलब्ध कराया जाए। मनपा आयुक्त डा शर्मा ने जलापूर्ति के आवश्यक कार्य अगले माह के भीतर पूरा कर लिए जाने का व आवश्यक जलापूर्ति कराने का आश्वासन दिया।  प्रतिनिधि मंडल ने आश्वासन के बाद अपना आंदोलन वापस ले लिया। इस मोर्चे में प्रदेश सचिव संदीप लेले, भाजपा के पूर्व गटनेता मनोहर डुंबरे, महिला अध्यक्षा मृणाल पेंडसे, मंडल अध्यक्ष रोहिदास मुंडे, ज्योती राजकांत पाटील, दिवा युवा अध्यक्ष सचिन भोईर, भाजपा उपाध्यक्ष सुजय पत्की, रमेश आंब्रे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व नागरिको शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

फ्यूचर जेनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने बच्चों के बीच 3000 से अधिक साक्षरता किट्स किया वितरित

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक की अखिल भारतीय राजभाषा संगोष्ठी संपन्न

Aman Samachar

दूसरों के कागजाद से सहारे कर्ज पर मोटर सायकिल खरीदकर बेचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

स्वयंसिद्धी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्रों द्वारा स्वच्छता मुहिम

Aman Samachar

बाबा रामदेव का योग शिबिर व महिला सम्मेलन शुक्रवार 25 नवम्बर को ठाणे में

Aman Samachar

आन्दोलन की चेतावनी के बाद परिवहन सेवा के उप प्रबंधक कानडे का पद छिना 

Aman Samachar
error: Content is protected !!