Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़

सीवान, बिहार में आरएलबीएसए फाउंडेशन को सिडबी द्वारा प्रायोजित जिम उपकरण का उद्घाटन

पटना [  अमन न्यूज नेटवर्क ] भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के संवर्द्धन, वित्तपोषण और विकास के लिए कार्यरत प्रधान वित्तीय संस्था है। सिडबी ने असेवित /अल्पसेवित क्षेत्रों को सशक्त बनाकर उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से अपने प्रयास जारी रखे हैं।

           इस संबंध में, रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी फाउंडेशन (आरएलबीएसए) को व्यायामशाला (जिम) के उपकरण खरीदने के लिए 8,05,090/- रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई, ताकि राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर के अधिकाधिक  फुटबॉल/हैंडबॉल खिलाड़ी और एथलीट तैयार करने के लिए केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया जा सके।

         सिडबी, पटना के शाखा प्रभारी श्री प्रदीप कुमार झा ने 19.04.2022 को सुविधाओं से वंचित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सहयोग के लिए व्यायामशाला का उद्घाटन किया। सिडबी ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) संबंधी गतिविधियों और संपूर्ण भारत में उद्यमशीलता संस्कृति को प्रेरित करने के लिए चलाए जा रहे व्यापक मिशन स्वावलंबन के हिस्से के रूप में व्यायामशाला के उपकरण प्रायोजित किए हैं।

        सिडबी, पटना के शाखा प्रभारी श्री प्रदीप कुमार झा ने कहा, “यह मिशन स्वावलंबन के अंतर्गत सिडबी का एक और प्रयास है, जिसमें हम समाज के पीछे छूट गए / वंचित वर्गों की आकांक्षाएँ समावेशी रूप से पूरी करना जारी रखे हुए हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करते हैं। जहाँ सीएसआर का उद्देश्य संपोषण उपलब्ध करना है, वहीं पी एंड डी का लक्ष्य कार्यक्रम-आधारित, विषयपरक और परिणामोन्मुख प्रयासों के माध्यम से दीर्घकालिक आजीविका प्रदान करना है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर बढ़ाने की मांग 

Aman Samachar

अयोध्या के धन्नीपुर गाँव की पांच एकड़ में बनेगी देश की सबसे बड़ी मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्लाह

Aman Samachar

भिवंडी निजामपुर मनपा स्कूलों की दयनीय स्थिति , 28,000 छात्रों का शैक्षिक भविष्य खतरे में – रईस शेख़

Aman Samachar

ठेकेदार द्वारा पुरानी पाईप डालने के मामले की जांच करने की विरोधी नेता ने की जांच की मांग

Aman Samachar

शहापुर की बेटी व परिवहन निरीक्षक ‘सुजाता मडके’ “इसरो” में वैज्ञानिक चयनित

Aman Samachar

भिवंडी के रईस हाई स्कूल में पूर्व अध्यापकों का किया गया सत्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!