Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

धोबीघाट के रहीवासियों को मिला अलॉटमेंट लेटर

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मालाड धोबीघाट की जनता के लिए दोहरे खुशी का पल था, क्योंकि एक तरफ एसआरए अधिकारी और सोसाइटी के पदाधिकारी के हाथों रहीवासियों को अलॉटमेंट लेटर मिला और दूसरी तरफ नवजीवन एसआरए संस्था के संस्थापक श्रीकांत मिश्र के प्रयास से सपने साकार होते देख धार्मिक कार्यक्रम के बीच धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया.
           मालाड पूर्व धोबीघाट परिसर में नवजीवन एसआरए संस्था से जुड़े रहीवासियों के मकान झोपडपट्टी पुनर्विकास योजना मे जाने के बाद इमारतों में रहने की आशा जगी. अलॉटमेंट लेटर  देने का दिन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्रीकांत मिश्र के जन्मदिन को चुना. स्थानीय लोगों ने बड़े बैनर लगाकर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्रीकांत मिश्र का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया.
           इस दौरान श्रीकांत मिश्र ने कहा कि अभी जिन लोगों को अलॉटमेंट लेटर अभी नहीं मिला है, उसके लिए प्रण करता हूँ की सभी लोगों को अलॉटमेंट लेटर मिल जाय. इस अवसर पर नंदकुमार केणी, विनोद राजपूत, महेंद्र गुरव, राजेश आंब्रे, निलेश टेलर, निलेश पांडेय,  गाँवदेवी जीर्णोद्धार समिति, सैकड़ो धोबीघाट रहवासी समेत कई गणमान्य उपस्थित थे.

संबंधित पोस्ट

विनजो ने सहानुभूति पूर्ण उत्पादों के निर्माण के द्वारा कर्मचारियों के मानसिक कल्याण के लिए अमाहा के साथ साझेदारी की

Aman Samachar

निर्देशक विशाल रॉय की सोशल ड्रामा लघु फ़िल्म जीवन यूट्यूब पर हुई वायरल

Aman Samachar

लाक डाउन में बंद धार्मिक स्थलों व शिक्षा संस्थाओं का बिजली बिल माफ़ कराने की मांग 

Aman Samachar

 पश्चिम बंगाल के छात्रों और नए जमाने के उद्यमियों को उभरती टेक्‍नोलॉजीज पर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा

Aman Samachar

 अफोर्डेबल हाउसिंग का नया हब बनेगा वासिंद, कई प्रॉजेक्ट शुरू

Aman Samachar

शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के जन्मदिवस पर महिला कांग्रेस ने किया अभिनंदन

Aman Samachar
error: Content is protected !!