Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

कारदेखो ने अक्षय कुमार के साथपेश किया नया एड कैम्पेन ‘सपना रे’

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की प्रमुख ऑटो-टेक कंपनी कार देखो ने सुपर स्‍टार अक्षय कुमार के साथ एक नया एड कैम्पेन ‘सपना रे’ का अनावरण किया है। अक्षय इस कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। यह कैम्पेन 28 अप्रैल, 2022 को आईपीएल के दौरान लाइव होगा।

इस नये कैम्पेन में, ब्रांड ने मध्यम वर्गीय परिवार के कार लेने के सपने को साकार करने की ताकत को प्रमुखता से उजागर किया है। अक्षय कुमार, पिता के एक बिलकुल नये अवता रमें नज रआ र हेहैं जोकि अपनी नन्‍हीं-सी बेटी से उसके लिए कार खरीदने का वादा करतेहैं । कार देखो, भरोसा करके देखो की वजह से वो अपना वादा पूरा कर पाते हैं। जब बात सबसे बेहतर यूज्ड कारों को खरीदने की आती है तो यह ब्रांड लाखों लोगों का भरोसेमंद ब्रांड है। सपना रे कैम्पेन सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय टेलीविजन चैनलों, ओटीटी प्लेटफॉर्म और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

       चारु किशनानी, सीनियर वीपी-मार्केटिंग, कारदेखो का कहना है, “हमारे कैम्पेन के पीछे की अवधारणा दरअसल यह दिखाना है कि कैसे कार देखो (भरोसा करके देखो) भरोसे का नाम हैऔर यह एक ऐसा रिश्ता है जोकि आपके अपनों के सपने सच करता है।इस विज्ञापन में एक मध्यमवर्गीय परिवार के कार खरीदने के भावनात्मक सफर को दिखाया गया है। साथ ही इसमें एक पिता और बेटी के उस खास रिश्ते को दर्शाया गया है। स्वानंद किरकिरे की दिलकश आवाज में, यह विज्ञापन उस छोटी बच्ची की भावनाओं को हर किसी को महसूस करवाता है और हमें एक संगीतमय सफर पर लेकर जाता है।

”

संबंधित पोस्ट

बॉब फाइनेंशियल ने 1 मिलियन क्रेडिट कार्ड का आंकड़ा किया पार

Aman Samachar

प्रदेश के हर स्कूल में फुटबॉल खेल पहुंचाया जायेगा  – दीपक केसरकर

Aman Samachar

राकांपा नगर सेवक अशरफ पठान शानू बने मनपा में विरोधी पक्षनेता 

Aman Samachar

विधान परिषद के विरोधी पक्षनेता प्रवीण दरेकर के खिलाफ राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ने किया आन्दोलन

Aman Samachar

आध्यात्मिक ज्ञान एवं नारी सम्मान बेहद जरूरी – कपिल पाटिल

Aman Samachar

शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए मनपा आयुक्त को किया गया सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!