Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वरिष्ठ समाज सेविका सुमन अग्रवाल डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती सुमन आर अग्रवाल को अत्यंत उल्लेखनीय मानव सेवा के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें डॉक्टरेट की इस मानद उपाधि से ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने गोवा के वास्कोडिगामा में आयोजित किए गए शानदार समारोह में केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री श्रीपाद नाइक के करकमलों व्दारा नवाजा गया।
        गौरतलब है कि श्रीमती अग्रवाल पिछले करीब 25 वर्षों से ‘ सुप्रयास फाउंडेशन ‘, मारवाड़ीज इन ठाणे वेलफेयर ‘ और ‘ इंटरनेशनल मारवाड़ी फेडरेशन ‘ नामक अपनी संस्थाओं के जरिए लगातार गरीब-जरूरतमंद-असहाय-आदिवासी लोगों की मदद के लिए विविध रचनात्मक-शैक्षणिक-चिकित्सा सहायता व पर्यावरण संवर्धन आदि के कार्यों से जुड़ी हुई हैं। साथ ही वे अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय सचिव और मशहूर वूमंस राइट्स एक्टिविस्ट होने के अलावा रोटरी इंटरनेशनल, लायंस क्लब सहित अनेक सेवाभावी संगठनों में भी सक्रिय हैं। अब तक कई पुरस्कारों, सम्मानों से अलंकृत सुमन अग्रवाल को गोवा में हुए समारोह में डॉक्टरेट से सम्मानित किए जाने के दौरान उनके संग विविध क्षेत्रों की कई सुप्रसिद्ध हस्तियों समेत श्रीमती अग्रवाल के अमेरिका से उच्च शिक्षाप्राप्त सुपुत्र अनुज आर अग्रवाल भी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

दस हजार रूपये विद्यावेतन वृद्धि होने पर निवासी डाक्टरों ने महापौर का किया अभिनन्दन 

Aman Samachar

पालघर में कम समय में कोरोना वैक्सीनेशन 2 लाख के पार – जिलाधिकारी

Aman Samachar

जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल ने विश्व स्तर पर 70वां स्थान, और भारत में पहला स्थान हासिल 

Aman Samachar

कोयला भरा ट्रक झोपड़ी पर पलटने से 3 अबोध बालिकाओं की मौत

Aman Samachar

भिवंडी में ऑटो चालक से 2 लाख रुपये का गांजा जब्त , आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

म्हाडा पुनर्विकास के लिए 3 एफएसआई ,कमर्शियल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स के लिए 5 एफएसआई

Aman Samachar
error: Content is protected !!