Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

वी-एक्सप्रेस, वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड के एक अंग ने इस उद्योग में अपनी सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] घर–घर तक माल–सामान पहुँचाने वाली, एक मल्टीमॉडल एक्सप्रेस कार्गो मूवमेंट कंपनी, वी-    एक्सप्रेस अब मूल्यवान सेवायें प्रदान कर रही है और समय पर और सुरक्षित डिलीवरी देना सुनिश्चित करने के लिए उत्कृष्टता और व्यवस्थापन के चुस्त–दुरुस्त तौर–तरीकों के साथ यह कंपनी सेवायें प्रदान कर रही है। वी–ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड का एक अंग, वी–एक्सप्रेस जो एक ही स्थान पर उपस्कर के सबसे पसंदीदा समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है, उसने व्यावसायिक क्षेत्र में गहरी पैठ के साथ अपने विकास को 30% तक बढ़ा दिया है।                    नई पेशकशों जैसे ‘बॉक्स एन शिप‘ जैसे उत्पाद, जिसने बी2बी और बी2सी वर्ग की सीमाओं को पार कर लिया है और विकास को तेज़ किया है। बॉक्स एन शिप व्यवसाय की सेवा लौटकर आने वाले ग्राहकों की अच्छी संख्या के साथ माह–दर–माह 40% की दर से बढ़ रही है।

             वी–एक्सप्रेस 20 वर्षों से उद्योग–आधारित उत्पादन करने वाली ग्राहक कंपनियों की सेवा कर रही है। सटीकता के साथ तेज़ डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए इसकी सेवायें सभी शाखाओं में 24x7x365 उपलब्ध हैं। वी–एक्सप्रेस की टीम दक्ष है और विभिन्न प्रकार के उद्योगों के लिए ध्यान और प्रभावशीलता के साथ माल–सामान पहुँचाने की विशेषज्ञता के साथ प्रतिबद्ध है।               यह कंपनी आज के डिजिटल युग में ग्राहकों के साथ जुड़ने के लिए तकनीकी तौर पर सशक्त है। टेक्नोलॉजी ने माल–सामान की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए व्यावहारिक यात्रा के दौरान गाड़ी की गतिविधियों की निगरानी को सक्षम बनाया है। डिलीवरी के किसी भी स्थान पर प्रभावशाली ढंग से निगरानी रखने के लिए आधुनिक और नवीनतम जी.पी.एस. तकनीक सभी वाहनों से जुड़ी हुई है।

संबंधित पोस्ट

घोडबंदर रोड के एक्सप्रेस इन होटल के 21 कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर मनपा ने लगाया सील

Aman Samachar

3 लोगों के विरुद्ध ढाई लाख रुपए की बिजली चोरी का मामला दर्ज

Aman Samachar

पहली बार उदय सिंघानिया और परी सिंह हिन्दी फिल्म प्रेम तंत्र में दिखेंगे एक साथ

Aman Samachar

जे जे गुप्ता हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक समारोह पूर्वक सम्मानित

Aman Samachar

पैंटालून्स ने मनाई अपनी 25वीं वर्षगांठ 

Aman Samachar

केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल का मुंबई में सत्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!