Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा में राकांपा के आरोग्य शिविर का बड़ी संख्या में लोगों ने कराया परिक्षण 

ठाणे [ युनिस खान ] राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की ओर से मुंब्रा में मुफ्त आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने लाभ लिया है। पूर्व नगर सेवक अशरफ शानू पठान ने कहा कि स्थानीय लोगों की सेवा में राकांपा ने पहले की तरह आरोग्य शिविर का आयोजन किया है। आगे भी लोगों की आवश्यकता का ध्यान रखते हुए विविध कार्यकर्मों का आयोजन किया जायेगा।

            राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड , ठाणे शहर राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे, पूर्व नगर सेवक व मुंब्रा कलवा राकांपा युवा अध्यक्ष अशरफ शानू पठान के मार्गदर्शन में मुफ्त आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। राकांपा ठाणे पालघर विभाग महिला अध्यक्ष  श्रीमती ऋता आव्हाड ने शिरकत की। शिविर में 436 लोगो की आखों की जांच की गई जिस में 39 लोगो को मोतियाबिंदु के मुफ्त ऑपरेशन के लिए रिफर किया गया है जबकि 397 लोगो को मुफ्त चस्मा दिया गया। इसी तरह 56 लोगो को कान की मुफ्त मशीन मुहैया करायी गयी है। 534 लोगो का फुल बॉडी जांच किया गया। इस आयोजन में इब्राहिम राउत,शाकिर शेख, नाज़िम बुबेर,साकिब दाते, मर्ज़िया शानू पठान, महेशर शेख आदि का विशेष योगदान रहा है।

संबंधित पोस्ट

दो दिवसीय नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम के लिए आज आचार्यों के द्वारा हुआ भूमिपूजन 

Aman Samachar

यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं के लिए विशेषज्ञ गाइड द्वारा आयोजित मॉक इंटरव्यू

Aman Samachar

दो दिवसीय मानसून अधिवेशन में विधायकों के अधिकार प्रभावित करने को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

Aman Samachar

आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार प्रयासरत – अजित पवार 

Aman Samachar

मेडिका ने किया एक सफलता पूर्वक रोबोटिक सर्जरी ,एक जटिल चिकित्सा इतिहास वाली गाईनी मरीज़ पर 

Aman Samachar

4 अक्टोबर से शुरू हो रहे स्कूल दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें – जिलाधिकारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!