Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

ड्राइवर को बेहोश कर कंटेनर सहित माल‌ लेकर चोर फरार

भिवंडी [ युनिस खान ]  नासिक - मुंबई हाइवे पर एक कंटेनर ट्रक ड्राइवर के साथ पहले दो लोगों ने मारपीट किया तथा उसका हाथ पैर बांध कर उसे बेहोशी की दवा पिलाकर कंटेनर सहित माल लेकर फरार होने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है. कोनगांव पुलिस ने ड्राइवर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
        पुलिस के अनुसार कंटेनर चालक मोहम्मद वहीद मोहम्मद शरीफ (28) ने मुंबई के चेंबुर से इंडियन आयल कंपनी के विभिन्न आयल 95 ड्रमों में भरकर इंदौर के लिए जा रहा था। मुंबई - नासिक हाइवे पर सुबह पौने पांच बजे  एक कार चालक सहित कार में बैठे लोगों ने ट्रक ओवरटेक कर नीचे उतारा और ड्राइवर द्वारा कुछ पहुंचने पर उसकी पिटाई की और हाथ पैर बांधकर बेहोशी की दवा पिला दिया. बेहोशी की दवा पीकर कुछ ही देर में ड्राइवर बेहोश हो गया. ड्राइवर के बेहोश होने के बाद अज्ञात चोरों ने मोबाइल तथा कंटेनर और ट्रक पर लदे इंडियन आयल के ड्रम लेकर फरार हो गये.कोनगांव पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक बोराटे कर रहे है.

संबंधित पोस्ट

USISPF ने शिव नादर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 से किया सम्मानित

Aman Samachar

गायमुख घाट में यातायात जाम की समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्णनाथ पंचाल ने किया दौरा

Aman Samachar

आकाश बायजूज़, के 2157 छात्रों ने जेईई मेन्स 2022 के पहले सत्र में आठ छात्र बने स्टेट टॉपर 

Aman Samachar

इंटर स्कूल मैथमेटिक्स क्विज प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल की सराहनीय उपलब्धि

Aman Samachar

के विला राबोडी के नाले के चौड़ा करने में विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की विधायक ने की मांग 

Aman Samachar

छठ व्रतियों ने विविध तालाबों व घाटों में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया की पूजा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!