Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

इस दीवाली होम क्रेडिट इंडिया ने ब्रांड रेजोनेंस बनाने का बीड़ा उठाया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] वैश्विक स्तर पर उपभोक्ता ऋण उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी की स्थानीय शाखा होम क्रेडिट इंडिया (एचसीआईएन) ने इस दीवाली के त्योहार पर अपनी नई ब्रांड अभियान – जिंदगी हिट – लांच किया है जो कि उपभोक्ताओं को उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए होम क्रेडिट के ब्रांड कनेक्ट को पुनर्परिभाषित करने का एक प्रयास है। बीते एक दशक से चली आ रही टैगलाइन ‘यस यू कैन’में यह बदलाव इस साल आरबीआई द्वारा नियामित कनज्यूमर एनबीएफसी के तौर पर भारत के बाजार में दस साल पूरा करने के मौके पर किया गया है। 

           भारत में अपनी एक दशक की यात्रा में होम क्रेडिट ने देखा है कि निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं (वेतनभोगी अथवा स्व रोजगार करने वाले) की जीवन में साधारण सी आकांक्षाएं होती हैं, हालांकि उसे भी वो क्रय शक्ति की सीमाओं के चलते लंबे समय तक दबाते अथवा लंबित रखते हैं। यहीं होम क्रेडिट इंडिया के मूल्य सामने आते हैं जो अल्प सेवित ऋण प्राप्तकर्त्ताओं को आसान व बाधारहित ऋण के जरिए उनकी इच्छा व आकांक्षाओं को सच करने में वित्तीय रुप से सशक्त करता है। और जब किसी साधारण व्यक्ति के सपने सच होते हैं तो  जिंदगी का हर पल हिट हो जाता है।                          इस दीवाली पर लांच की गयी नई ब्रांड टैगलाइन के बारे में बात करते हुए होम क्रेडिट इंडिया को मुख्य विपणन अधिकारी आशीष तिवारी ने कहा इस साल जबकि हम भारत में एक दशक पूरा कर रहे है तो हमने देखा कि यह सही समय है अपने ब्रांड को उपभोक्ताओं के और करीब ले जाने का जिंदगी हिट टैगलाइन के साथ अब तक मिली सीख को आत्मसात करते हुए, हम उपभोक्ताओं व ऋण की चाह रखने वाले संभावितों के साथ ब्रांड के अर्थ व कनेक्ट को फिर से जवान करना चाहते हैं। ऋण उपयुक्त मामलों में एक तरह का सशक्तीकरण है और होम क्रेडिट की कोशिश है कि वह लोगों के सपनों व आकांक्षाओं को सच करने में मददगार साबित हो सके। इस तरह से हम होम क्रेडिट इंडिया में अपने उपभोक्ताओं के साथ काम करते हुए उनकी जिंदगी हिट बना रहे हैं।”

संबंधित पोस्ट

ए.बी.एस. कॉन्वेंट स्कूल, सुमेरपुर में बुद्धि परीक्षण के बच्चे पुरस्कृत

Aman Samachar

28 अक्टूबर तक संविदा कर्मचारियों को सनुग्रह अनुदान व अक्टूबर का वेतन देने का निर्देश

Aman Samachar

पर्यावरण पूरक इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढाने का शासन स्तर पर प्रयास – उद्योगमंत्री

Aman Samachar

शील-कलवा-मुंब्रा बिजली उपभोगता पीडी कनेक्शन क़िस्त योजना की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी

Aman Samachar

अपना दवाखाना में शुरू टीकाकरण केंद्र का दौराकर नगर विकास मंत्री ने की मनपा की सराहना

Aman Samachar

ऐतिहासिक कलवा खाड़ी के बगल बन रहे 2.40 मीटर लम्बे पुल कर 100 मीटर स्पेन चढ़ाया गया

Aman Samachar
error: Content is protected !!