Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उद्योग का पहला कस्टमाइज्डबल क्रेडिट कार्ड LIT किया लॉन्च 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बदलाव के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुये, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज एक इनोवेटिव क्रेडिट कार्ड उत्पाद लॉन्च किया जो क्रेडिट कार्ड बाजार में क्रांतिकारी बदलाव का वाहक है। सबसे बड़े – स्माल फ़ाईनेंस बैंक और भारत में सबसे तेजी से बढ़ते खुदरा बैंकों में से एक, एयू बैंक का LIT (लीव-इट-टुडे) क्रेडिट कार्ड  कार्डधारकों को अपनी पंसद की जो  सुविधाएँ चाहते हैं और जिस समय अवधि के लिए चाहते हैं उसकी सुविधा के साथ एक अद्वितीय पेशकश करता है।     

       जब क्रेडिट कार्ड कंपनियां विभिन्न श्रेणियों में आकर्षक उत्पाद पेश करती हैं, ग्राहकों के लिए एक ही कार्ड में ऐसी सभी सुविधाओं का संयोजन खोजना अक्सर मुश्किल होता है। यह ग्राहकों को विशिष्ट श्रेणी के फायदों की पेशकश करने वाले कई क्रेडिट कार्ड रखने के लिए मजबूर करता है जैसे यात्रा संबंधी खर्च पर अधिकतम लाभ के लिए यात्रा कार्ड या विशिष्ट ई-कॉमर्स साइटों पर खरीदारी के लिए सह-ब्रांडेड कार्ड। LIT क्रेडिट कार्ड के साथ, बैंक ने ग्राहकों के हाथों में एक कार्ड में सभी श्रेणियों की सुविधाओं को चुनने की आजादी दी है। इसके अलावा  उन्हें अपनी बदलती जीवनशैली की आवश्यकताओं के अनुसार इन सुविधाओं को चालू या बंद करने की स्वतंत्रता भी मिलती है। 

       LIT क्रेडिट कार्ड AU0101 ऐप के माध्यम से ग्राहकों को उच्च स्तर की सहभागिता प्रदान करता है क्योंकि वे अपने लाभों को अधिकतम करने के लिए प्रतिदिन अपनी बचत / कमाई को ट्रैक कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कार्ड में कई लाभ होते हैं और ग्राहक एक छोटी सुविधा शुल्क के लिए वास्तविक समय में किसी भी सुविधा को सक्रिय कर सकते हैं। LIT कार्डधारक को अपने ऑफ़र और शुल्क पर पूर्ण नियंत्रण प्रदान करता है और वे उन ऑफ़र के लिए स्पष्ट, पारदर्शी तरीके से भुगतान करते हैं और कार्डधारकों द्वारा उपयोग न किए जाने वाले लाभों के लिए वार्षिक/नवीकरण शुल्क की बड़ी बचत करता है। कार्डधारक प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का उपयोग करके कैशबैक और रिवार्ड पॉइंट दोनों का सर्वोत्तम लाभ उठा सकते हैं। प्रत्येक सुविधा के लिए डिफ़ॉल्ट वैधता अवधि 90 दिन है। 

संबंधित पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान के रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लोगों ने लिया लाभ

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ गोयल आरबीआई की मौद्रिक नीति पर दृष्टिकोण

Aman Samachar

मनपा के कोरस अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरणों से लैस सर्जरी विभाग शुरू 

Aman Samachar

राज्यव्यापी जनजागरण अभियान शुरू करने के लिए राकांपा का ओबीसी सम्मेलन रविवार को ठाणे में 

Aman Samachar

सपनों के घर खरीदने वालों के लिए क्रेडाई एमसीएचआई की प्रापर्टी 2022 प्रदर्शनी शुरू

Aman Samachar

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व शिक्षाविद प्रोफ़ेसर जावेद खान का निधन

Aman Samachar
error: Content is protected !!