Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सेंट्रल फोर्सेस सेलरी पैकेज के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने असम राइफल्स के साथ एमओयू किया साइन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शामिल, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने आज घोषणा की कि बैंक ने बड़ौदा सेंट्रल फोर्सेस सेलरी पैकेज मुहैया कराने के लिए सबसे पुराने अर्धसैनिक बल, असम राइफल्स के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत, बैंक ऑफ़ बड़ौदा असम राइफल्स के सभी सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को बड़ौदा सेंट्रल फोर्सेस सेलरी पैकेज की पेशकश करेगा। इसके अलावा, बैंक वैयक्तिक दुर्घटना बीमा और सह ब्रांडेड  क्रेडिट कार्ड सहित विशेष लाभ भी उपलब्ध कराएगा।

               बैंक और असम राइफल्स के बीच एमओयू पर कर्नल एडमिनिस्ट्रेशन, हेड क्वार्टर्स, डायरेक्टोरेट जनरल, असम राइफल्स के कर्नल पीएस सिंह और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अंचल प्रमुख, कोलकाता अंचल श्री देबब्रत दास ने हस्ताक्षर किए।

असम राइफल्स के लिए बड़ौदा सेंट्रल फोर्सेस सेलरी पैकेज के लाभ

  • वैयक्तिक दुर्घटना बीमा (पीएआई)

मृत्यु होने के मामले में, 18-70 वर्ष के आयु वर्ग के बीच सेवारत और सेवानिवृत्त असम राइफल्स कर्मियों के लिए कवर। ऑन-ड्यूटी कर्मियों के लिए, वैयक्तिक दुर्घटना बीमा की राशि 43.75 लाख रुपये और ऑफ-ड्यूटी कर्मियों के लिए 35 लाख रुपये होगी।

  • दिव्यांग्ता(डिसएबिलिटी): पूर्ण विकलांगता– 35 लाख रुपये; आंशिक दिव्यांग्ता – 17.5 लाख रुपये
  • को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड
  • इस अवसर पर, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के चीफ डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर, पीवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त), लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह सलारिया ने कहा, “बैंक ऑफ़ बड़ौदा में हम असम राइफल्स की सेवा करने और अपनी सर्वश्रेष्ठ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। बैंक का विशेष रूप से तैयार सेंट्रल फोर्सेस सेलरी पैकेज, हमारे राष्ट्रीय नायकों और उनके परिवारों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एमओयू के तहत, बैंक ऑफ़ बड़ौदा सभी बैंक के एटीएम पर मुफ्त असीमित लेन-देन, मुफ्त धनप्रेषण सेवाएं – ऑनलाइन या शाखा के माध्यम से एनईएफटी / आरटीजीएस, मुफ्त डेबिट कार्ड, मुफ्त असीमित डिमांड ड्राफ्ट सुविधाएं, लॉकर किराए पर 50% की छूट, डीमैट वार्षिक रखरखाव शुल्क पर 100% छूट और गिफ्ट एंड ट्रेवेल कार्ड्स को जारी करने पर 75% की छूट जैसी अनेक सर्विसेस उपलब्ध कराएगा।

संबंधित पोस्ट

गंगासागर पुत्र एसोसिएशन के स्नेह मिलन में दिखी समाज बंधुओं की एकता

Aman Samachar

ओमीक्रोन वायरस रोकने के लिए मनपा सुसज्ज ,नागरिकों का सहयोग आवश्यक  – सुधाकर देशमुख 

Aman Samachar

18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए प्रतिदिन शाम 5 बजे होगा आन लाईन पंजीकरण – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

विश्व पर्यावरण दिवस से पहले ब्लू डार्ट ने यूएनएफसीसीसी की ‘क्लाइमेट न्यूट्रल नाउ’ प्रतिज्ञा पर किए दस्तखत

Aman Samachar

मुलुक से मुंबई वापसी का नसीब नहीं हो रहा रेल टिकट

Aman Samachar

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने गारंटीड रिटर्न के साथ लांच किया प्रामेरिका लाइफ रॉकसालिड फ्यूचर

Aman Samachar
error: Content is protected !!