Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कवि सम्मेलन में शहीद जवान को मरणोपरांत पुरस्कार के समय श्रोताओं की आंखे हुई नम

ठाणे [ इमरान खान ] राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के मंच पर जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद सेना के सिपाही राहुल आनंद भगत को मरणोपरांत महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार दिया गया। इस दौरान हाल में बैठे श्रोताओं ने नम आँखों से देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद सिपाही को सलाम करते हुए उनके परिजनों को ढाढस बंधाया। कवियों ने अपनी कविता के माध्यम से श्रोताओं को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया है।
        हिन्दी भाषी एकता परिषद और राजस्थानी सेवा समिति की ओर से 29 वें राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सेना के शहीद जवान के साथ मशहूर लेखक देवमणि पांडेय को डा हरिवंशराय बच्चन साहित्यरत्न पुरस्कार , मराठी कला व संस्कृति संवर्धन के लिए मराठी सिने अभिनेत्री तेजश्री प्रधान को छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विधायक संजय केलकर , संयुक्त पुलिस आयुक्त दतात्रय कराले , प्रसिद्द उद्योगपति व सुप्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन , बार कौंसिल के सदस्य एड गजानन चव्हाण  ,कवी सम्मेलन के संयोजक एड बी एल शर्मा के हाथो पुरस्कार दिया गया।
     सेना के शहीद जवान राहुल आनंद भगत का पुरस्कार उनकी पत्नी , माता , पिता ने स्वीकार किया। इस दौरान खचाखच भरे गडकरी रंगायतन के श्रोताओं की आँखें नम हो गयी। मंच पर कवियों के साथ विधायक एड निरंजन डावखरे , संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा ,पुलिस उपायुक्त डा विनय राठोर ,डा सुशील इन्दोरिया , प्रदीप गोयंका ,महेश बागडा , महेश जोशी ,राजेन्द्र दाधीच ,अशोक पारीख ,आर के सिंह , एड सुभाष झा , एड दरम्यान सिंह बिष्ट ,धनंजय सिंह , राजकुमार यादव आदि मौजूद थे।  पद्मश्री डा सुरेन्द्र शर्मा ,जगदीश सोलंकी , सुदीप भोला ,मनोज मनोहर , हेमंत पांडेय व साक्षी तिवारी आदि कवियों ने देश के हालत पर हास्य व्यंग व राष्ट्रभक्ति की कविताओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया। करेंगे। कवि सम्मेलन का सञ्चालन कर रहे कवि शशिकांत यादव ने वीररस की कविता से लोगों में राष्ट्र प्रेम जगाने का प्रयास किया।

संबंधित पोस्ट

रईस जूनियर कॉलेज की दो छात्राएं “इंस्पायर” छात्रवृत्ति के लिए नामांकित

Aman Samachar

 विधायक शांताराम मोरे राज्य की विमुक्त व भटक्या समिती में नियुक्ति

Aman Samachar

भिवंडी में ट्राफिक जाम से एम्बुलेंस व इमरजेंसी वाहन भी रेंग रेंग कर चलने को मजबूर

Aman Samachar

नराधम बाप ने बेटी पर शारीरिक अत्याचार के बाद की हत्या

Aman Samachar

रईस स्टडी सेंटर में बी ए की उपाधि वितरण समारोह संपन्न

Aman Samachar

राकांपा के सभी 33 नगर सेवक अपना 3 माह का मानधन मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा करेंगे

Aman Samachar
error: Content is protected !!