Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

यात्रा करने के दौरान महिलाओं के लिए सुरक्षा सर्वोपरि और पुरुषों के लिए आराम अहम

मुंबई [ अमन न्यूज नेतर्क ] ग्रीनसेल मोबिलिटी के इंटर सिटी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के एक प्रमुख कोच ब्रांड, न्यूगो की खोज से यह पता चलता है कि आवाजाही के माध्यम को चुनते समय महिलाओं के द्वारा सुरक्षा पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाता है, जबकि पुरुष आराम को सबसे अधिक अहम मानते हैं। विश्व की प्रमुख अंतर्दृष्टि और परामर्श प्रदान करने वाली कंपनी कैंटर के साथ मिलकर किया गया यह शोध साक्षात्कार पर आधारित अपनी तरह का पहला अध्ययन है जिसमें 10 भारतीय शहरों में 2800 से अधिक व्यक्तियों की प्रतिक्रियाओं को शामिल किया गया है। इस शोध में बस से यात्रा करने के अनेक वर्गों – प्रीमियम ए.सी., सस्ता ए.सी., ए.सी. के बिना, गुणात्मक और मात्रात्मक पद्धति दोनों का उपयोग करते हुए।

     चूँकि महिलाओं के लिए सुरक्षा सर्वोपरि होती है, इसलिए पुरुषों (22%) की तुलना में ड्रॉप पॉइंट का उनकी मंज़िल के पास होना भी महिलाओं (26%) के लिए बहुत अहम होता है। इस अध्ययन से यह भी पता चलता है कि यात्रा करते समय महिलायें भव्य इंटीरियर्स वाली प्रीमियम बस और केबिन के अंदर बिना किसी तरह के शोर की तलाश करती हैं और यह सेवा प्रदान करने वाले प्रीमियम बस ब्रांडों के लिए पसंद को बढ़ा देती हैं। केवल ऑफलाइन चैनलों से टिकट बुक करने की आदत का अनुपात भी अलग होता है जो कि पुरुषों (35%) की तुलना में महिलाओं (45%) में अधिक होता है।

      इस अध्ययन से यह पता चलता है कि जहाँ आधारभूत ढाँचे के संदर्भ में एक शहर से दूसरे शहर की जाने वाली यात्राओं में बढ़ोत्तरी हो रही है, वहीं सेवा प्रदान करने के संबंध में सुधार करने की बहुत संभावना होती है। समय की पाबंदी, साफ़-सफाई, रास्ते के बीच रुकने की जगहें, खाने-पीने की चीज़ें जैसे सेवा से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं को पुरुषों और महिलाओं दोनों तरह के यात्रियों द्वारा अपनी एक शहर से दूसरे शहर तक की यात्रा के लिए किसी विशेष प्रकार के बस ऑपरेटर को चुनते समय सबसे अधिक ज़रूरी बताया गया था।

संबंधित पोस्ट

रेती माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में 30 लाख रूपये के 5 सेक्शन पम्प जब्त

Aman Samachar

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की सभा में UPS का कड़ा विरोध

Aman Samachar

मिस्टर ,मिस एंड मिसेज स्पर्धा में चांदनी राउत ने जीता मिस स्टारलेट महाराष्ट्र फेस आइकॉन का ताज

Aman Samachar

म्हाडा के 31 फ़्लैट बेचने वाले बिल्डर पर कार्रवाई नहीं करने का महासभा में उठा मुद्दा

Aman Samachar

रिकोह एशिया पैसिफिक ने मिनोशा इंडिया लिमिटेड को भारत में रणनीतिक साझीदार नियुक्‍त करने की घोषणा की

Aman Samachar

भगवन परशुराम सेना का नवरात्रोत्सव , गरबा व डांडिया बना आकर्षण का केंद्र 

Aman Samachar
error: Content is protected !!