Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

यातायात के लिए कलवा खाड़ी पर बने तीसरे पुल को खोला जाय – डा जितेन्द्र आव्हाड  

ठाणे [ युनिस खान ]  ठाणे शहर में होने वाली ट्रैफिक जाम की समस्या से सभी नागरिकों के साथ कलवा वासी भी परेशान हैं। यातायात की समास्या को दूर करने के लिए  खाड़ी पुल जितना बना है उसे यातायात के लिए खोलने की मांग कलवा मुंब्रा के राकांपा विधायक व पूर्व मंत्री जितेन्द्र आव्हाड ने मांग की है। उन्होंने इस आशय का पत्र मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा को दिया है।
         डा आव्हाड ने कहा है कि कलवा खाड़ी का पहला पुल जर्जर होने के बाद दूसरे पुल का निर्माण हुआ। वर्ष 2013-14 में जब असीम गुप्ता ठाणे मनपा आयुक्त थे उस समय कलवा खाड़ी पर तीसरे पुल के निर्माण की मैंने मांग की जिसे तत्कालीन आयुक्त गुप्ता ने हरी झंडी देते हुए वास्तविक काम शुरू किया था। कलवा खाड़ी पर बना यह तीसरा पुल अब यातायात के लिए लगभग तैयार है। शहर के मौजूदा हालात को देखते हुए जाम की समस्या से लोग परेशान हैं।  चूंकि कलवा में सड़कों पर गड्ढे नहीं हैं, इसलिए नागरिकों को आंतरिक यात्रा के लिए किसी भी समस्या का सामना नहीं है। लेकिन, ठाणे जाने के लिए कलवा पुल पार करना पड़ता है। इसके अलावा ठाणे शहर में भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे कलवा में यातायात पर दबाव पड़ रहा है।           हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक कुछ घंटों के दौरान कलवा में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। लेकिन, इसे आसानी से नजरअंदाज किया जा रहा है। इसका खामियाजा छात्रों व कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।  इसमें आम नागरिकों का कोई दोष नहीं है। तो कम से कम जो पुल बना है उसे नागरिकों के उपयोग के लिए शुरू किया जाना चाहिए।  जिससे ट्रैफिक जाम को कम करने में मदद मिलेगी। यह बात विधायक डा आव्हाड ने अपने पत्र के माध्यम से कहा है।

संबंधित पोस्ट

प्राजक्ता पौडवाल पाडगांवकर ने जीता मिसेज इंडिया आइकोनिक दिवा 2023 केजेएम ड्रीम्ज एंटरटेनमेंट का खिताब

Aman Samachar

50 वर्षीय समाजसेवी शरीफ खान बने एड.शरीफ खान 

Aman Samachar

31 दिसंबर के जश्न व येऊर आने जाने वालों पर नजर रखने के लिए मनपा स्वतन्त्र दस्ते तैनात

Aman Samachar

एच एस सी में रईस ज्युनियर कालेज की सराहनीय सफलता 

Aman Samachar

बदलते ठाणे शहर के डेवलपमेंट को तस्वीरों के ज़रिए दिखाना चाहिए – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

मोटोरोला ने Bose के साथ मिलकर moto buds और moto buds+ किया लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!