Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिरोले ग्राम पंचायत की उपसरपंच पद पर चित्रा मते निर्विरोध निर्वाचित

भिवंडी [ एम हुसेन , 10 जून 2021]  ठाणे जिले के भिवंडी तालुका के शिरोले ग्रामपंचायत की पूर्व उपसरपंच श्रीमती हरिदिनी मते का आज कार्यकाल पूरा होने के बाद आपसी सहमति के अनुसार उन्होने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। जिसकारण उक्त रिक्त पद के लिए बुधवार को सरपंच तथा पीठासीन अधिकारी श्रीमती पूनम पंढरीनाथ गोंड की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर उपसरपंच पद के लिए श्रमजीवी संघटना की श्रीमती चित्रा चंद्रकांत मते का केवल एक नामांकन पत्र प्राप्त होने पर चित्रा मते को निर्विरोध उपसरपंच पद पर निर्वाचित होने की श्रीमती पूनम गोंड ने घोषणा की। निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित उपसरपंच श्रीमती चित्रा मते को पुष्पहार व पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया ।.
                गौरतलब है कि उपसरपंच पद के चुनाव के लिए कुल 9 सदस्यों में से 6 सदस्य उपस्थित थे ,जिसमें सुनिल लोणे,हरिदिनी मते,शोभा जाधव,संगिता सवर, चित्रा मते,पूनम गोंड का समावेश है। नवनिर्वाचित उपसरपंच श्रीमती चित्रा मते को आशीर्वाद देने के लिए शिवसेना नेता तथा ठाणे जिला मजदूर फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री पंडित नकुल पाटील, भिवंडी पंचायत समिति के उपसभापति श्री.गुरुनाथ  बालू जाधव, मोहंडुल ग्रामपंचायत के पूर्व उपसरपंच शरद जाधव,श्रमजीवी संघटना के भिवंडी तालुका सहसचिव प्रकाश राऊत,सक्रिय कार्यकर्ता रोहिदास मते व शिरोले ग्रामपंचायत के वरिष्ठ नागरिक  गोविंद मते,बालू पाटील,नारायण पाटील,दशरथ मते, गणपत मते,बलीराम मते,जयदास मते,ग्रामसेवक चेतना जोगमार्गे उपस्थित थे। वहीं नवनिर्वाचित उपसरपंच चित्रा मते ने कहा कि निर्विरोध  उपसरपंच पद के लिए निर्वाचित होने के लिए सदस्यों ने एकमत होकर सहकार्य किया है इसलिए मैं आप सभी का मनपूर्वक आभार व्यक्त करती हूं। इसी प्रकार उक्त अवसर पर श्रमजीवी संघटना के तालुका अध्यक्ष तथा शिरोले ग्रामपंचायत के सदस्य सुनिल लोणे ने कहा कि शिवसेना – भाजपा के समर्थन से शिरोले  ग्रामपंचायत उपसरपंच पद पर श्रमजीवी  संघटना की चित्रा चंद्रकांत मते निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं इसलिए मैं शिवसेना,भाजपा,सदस्यों के प्रति मनपूर्वक आभार व्यक्त करता हूं।

संबंधित पोस्ट

 मेडिका सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल और रोटरी ने बाल चिकित्सा और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर पहल शुरू की

Aman Samachar

भिवंडी मनपा में 11 वार्ड बढ़ने से इच्छुक उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने में जुटे 

Aman Samachar

59 फीसदी महिलाओं के स्मार्ट फोन में किसी न किसी तरह का है वित्तीय एप

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को प्राप्त हुए राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

ग्रुप लेग्रँड इंडिया, मुंबई द्वारा 100 कृत्रिम अंगों का वितरण

Aman Samachar

कोरोना से बचने के लिए मनपा ने किया 10 लाख का उच्च टीकाकरण का लक्ष्य पूरा

Aman Samachar
error: Content is protected !!