Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहीद मेजर प्रसाद महादिक पत्नी गौरी महाडिक को जिला प्रशासन ने दी सरकारी भूमि 

ठाणे [ इमरान खान ] भारतीय सेना के मेजर शहीद प्रसाद गणेश महाडिक की वीर पत्नी गौरी प्रसाद महाडिक को जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी अशोक शिंगारे ने शहापुर तालुका के मौजे खातिवली में लगभग साढ़े चार एकड़ सरकारी भूमि प्रदान की है।

        भारतीय सेना के मेजर प्रसाद गणेश महाडिक अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एक सैन्य अभियान के दौरान शहीद हो गए।  30 दिसंबर 2017 को निधन हो गया। महाडिक के कानूनी उत्तराधिकारी के रूप में उनकी विधवा पत्नी श्रीमती गौरी प्रसाद महाडिक निवासी विरार, तालुका वसई, जिला पालघर को जिलाधिकारी शिंगारे ने 23 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र सरकार की नीति के तहत एक आदेश जारी किया। शहापुर तालुका के मौजे खातिवली में उपलब्ध लगभग साढ़े चार एकड़ सरकारी जमीन कृषि प्रयोजन के लिए उपलब्ध करायी। आज श्रीमती महाडिक उनके परिवार के सदस्यों को संबंधित आदेश सौंपने के बाद जिलाधिकारी   शिंगारे का विधिवत सम्मान किया।  इस अवसर पर निवासी जिलाधिकारी सुदाम परदेशी, तहसीलदार (राजस्व) राजेंद्र चव्हाण, जिला सैन्य अधिकारी प्रांजल जाधव , श्रीमती महाडिक के रिश्तेदार आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एमएसएमई सह उधार कारोबार के लिए वास्तु हाउसिंग से किया समझौता

Aman Samachar

भिवंडी मनपा मुखालय के बाहरी परिसर में डा बाबासाहब के पूर्णाकृति पुतले को मिली मंजूरी

Aman Samachar

शहर में स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर किया जनजागरण 

Aman Samachar

जीरो प्लास्टिक स्टार्ट विद मी अभियान में 4134 विद्यार्थियों से 1281 किलो प्लास्टिक तुकडे एकत्रित

Aman Samachar

माँ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर फ़िल्म लाल की गई रिलीज

Aman Samachar

भिवंडी ठाणे बायपास मार्ग पर टेम्पो की भिड़ंत से कार सवार 2 युवकों की मौत,1 घायल

Aman Samachar
error: Content is protected !!