Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी का इरफ़ान शेख को सदस्य बनाये जाने मुस्लिम समाज में ख़ुशी

ठाणे [ इमरान खान ] महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी के सदस्य पद पर इरफ़ान इस्माईल शेख की नियुक्ति करने पर ठाणे के मुस्लिम समाज की ओर ख़ुशी व्यक्त की जा रही है। महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर शेख ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि हज के लिए मुस्लिम समाज के लोगों को होने वाली समस्याओं के आलावा उनकी दूसरी समस्याओं को सुलझाने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

             हज कमेटी का सदस्य बनने के बाद इरफ़ान शेख ने मुख्यमंत्री शिंदे से मुलकात कर मुस्लिम समाज की समस्याओं के बारे में चर्चा किया है। उन्होंने कहा कि हज के लिए जाने वाले लोगों के सभी आवश्यक कार्य आसानी हो, इसके लिए एकल खिड़की योजना शुरू कराने का प्रयास करेंगे। इसी तरह मुस्लिम समाज की कबस्तान , उर्दू स्कूल में शिक्षकों की कमी व आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग से बातचीत कर हल निकालने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना में रहकर हमने सभी समाज और जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य किया है। जिसका नतीजा है कि एक सामान्य कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री शिंदे ने हज कमेटी का सदस्य बनाया है।
           शेख ने कहा है कि ठाणे शहर समेत जिले के मुंब्रा , भिवंडी , मिरारोड़ ,  नवी मुंबई आदि इलाकों में बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी है और लोगों को हज के लिए जाने में अनेक समस्याएं आती है उनके निराकरण का प्रयास किया जायेगा। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि ठाणे , पालघर , रायगढ़ जिले सहित कोकण विभाग के लिए स्वतन्त्र हज हाउस के लिए यथासंभव प्रयास करेंगे। शेख ने कहा कि मुझे हज कमेटी के सदस्य पर पर नियुक्त कर मुख्यमंत्री शिंदे ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरी निष्ठा व इमानदारी पूर्वक निभाऊंगा।

संबंधित पोस्ट

1 जून से मुंबई समेत राज्य के प्रमुख जिलों में लाक डाउन शिथिल करने का संकेत

Aman Samachar

ओमरॉन हेल्थकेयर ने हाई क्वालिटी मेडिकल मॉलिक्यूलर सीव ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर लॉन्च किया

Aman Samachar

धोखादायक इमारतों को खाली करने, सडकों की मरम्मत कार्य में लापरवाही सहन नहीं – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

सुमन अग्रवाल का सामाजिक कार्य प्रशंसनीय – नाना पटोले 

Aman Samachar

लिविंगॉर्ड तकनीक ओमिक्रॉन सहित हर वैरिएंट के खिलाफ असरदार बनी

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत ‘’एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ की स्वच्छता

Aman Samachar
error: Content is protected !!