Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिवसेना विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने मनपा मुख्यालय के सामने किया आन्दोलन 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा चुनाव से पहले शिवसेना से अपने घोषणापत्र में 500 वर्गफुट तक के घरों का संपत्ति कर माफ़ करने की घोषणा किया था। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के विधायक प्रताप सरनाईक का 18 करोड़ रूपये का दंड 25 लाख करा दिया है लेकिन नागरिकों का संपत्ति कर माफ़ नहीं हुआ। पूर्व सांसद व भाजपा नेता किरीट सोमैया और शहर भाजपा अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे के नेतृत्व में प्रताप सरनाईक के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मनपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया।

                 सोमैया व डावखरे दोनों नेताओं ने कहा कि प्रताप सरनाईक की विहंग ग्रुप आफ बिल्डर्स ने विहंग गार्डन की बी 1 व बी 2 ईमारत का उपयोग प्रमाणपत्र नहीं मिला। इस इमारत में 9 से 13 मंजिल अधिकृत होने से मनपा ने वर्ष 2012 में गिराने का आदेश दिया था। इस मामले में दंड की राशि 18 करोड़ रूपये पहुँच गयी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री     ठाकरे के समक्ष आवेदन करने कर 18 करोड़ रुपये दंड राशि को 25 लाख रुपये कर दिया। इस आशय का आरोप लगाते हुए किरीट सोमैया ने  मामले में प्रताप सरनाईक के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग किया है।  इसके लिए भाजपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा को ज्ञापन दिया है। भाजपा नेताओं ने सरनाईक से 18 करोड़ रूपये वसूल करने की मांग किया है। आन्दोलन में भाजपा गटनेता संजय   वाघुले , वरिष्ठ नेता मिलिंद पाटनकर ,  नारायण पवार ,मनोहर डुंबरे , अर्चना मनेरा समेत 15 से 20 कार्यकर्ता शामिल थे। आन्दोलन कर रहे भाजपा नेताओं को नौपाडा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। एड डावखरे ने कहा कि नागरिकों के 500 वर्गफुट तक के घरों का संपत्ति कर मनपा के सत्ता में बैठी शिवसेना ने माफ़ नहीं किया जबकि  अपने विधायक का दंड माफ़ कर दिया है।

संबंधित पोस्ट

उप्र अंबेडकरनगर विकास खंड भीटी के ग्राम पंचायत हृदयपुर से विजय रंजन सिंह प्रधान निर्वाचित

Aman Samachar

पारिवारिक मृदुता, प्रसन्नचित  बच्चों की परवरिश पर ध्यान केंद्रित करती दाजी की नई पुस्तक ‘द विजडम ब्रिज’

Aman Samachar

लेखक व निर्माता विशाल सम्राट की मुहिम यूपीवुड भारत में एक नई फिल्म इंडस्ट्री

Aman Samachar

बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा ने महावितरण कार्यालय के सामने आन्दोलन कर बिजली बिल की होली जलाया 

Aman Samachar

देश की एकता , अखंडता और विभाजनकारी शक्तियों के खिलाफ एकजुटता का सांसद ने दिया सन्देश 

Aman Samachar

रिकोह एशिया पैसिफिक ने मिनोशा इंडिया लिमिटेड को भारत में रणनीतिक साझीदार नियुक्‍त करने की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!