Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पूर्व राष्ट्रपति डा एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विविध कार्यक्रम सपन्न 

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी मनपा में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर मनपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महापौर प्रतिभा विलास पाटील ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया। इस अवसर पर मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख, उपमहापौर इमरान खान, स्थाई समिति सभापति संजय म्हात्रे, कोणार्क विकास आघाडी के गटनेता विलास आर पाटिल, नगरसेवक मलिक मोमिन ,उपायुक्त दीपक पुजारी, शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड, उप अभियंता संदीप सोमानी, सचिन नाईक, विनोद मते,हरेश म्हात्रे, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
           इस कार्यक्रम के बाद भिवंडी अग्निशमन दल के लिए खरीदी गई 2 नई गाड़ियों को अग्निशन दल के बेड़े में शामिल किया गया।  इन दोनों गाड़ियों का पूजन महापौर प्रतिभा पाटील के हाथों किया गया।  इसके बाद वंजारपट्टी नाका स्थित डा एपीजे अब्दुल कलाम उड़ान पुल के नए नाम फलक बोर्ड का अनावरण महापौर प्रतिभा विलास पाटील, मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख व उपमहापौर इमरान खान के हाथों किया गया।
         पिछले वर्ष इसी दिन इस पुल का नामकरण समारोह महानगर पालिका की तरफ से संपन्न हुआ था। इस अवसर पर महापौर प्रतिभा विलास पाटील ने दशहरा त्यौहार को लेकर सभी शहरवासियों, नगरसेवक व मनपा के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे में नाले सफाई की कीचड़ भरी सड़क को लेकर नागरिक नाराज

Aman Samachar

मोमिन वेलफेयर सोसायटी द्वारा नेत्र हीन छात्र मोमिन माज़ का किया गया सत्कार

Aman Samachar

ब्रेकिंग फ्री’ वीडियो के साथ फ्यूचर जेनेराली का #StandWithPride अभियान 

Aman Samachar

जीएम मोमिन वीमेंस कालेज अध्ययन केंद्र में दीक्षांत समारोह में सफल विद्यार्थी हुए सम्मानित

Aman Samachar

रेनो क्विड भारत की सबसे लोकप्रिय यूज्‍ड कार के रूप में उभरी

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म मोहब्बत रंग लायेगी की शूटिंग सम्पन्न, पोस्ट प्रोडक्शन बहुत जल्द

Aman Samachar
error: Content is protected !!