Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नेशनल बैंक Q3 Results: नेट प्रॉफिट 44 फीसदी घटा, एनपीए में भी आई कमी

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का दिसंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 44 फीसदी गिरकर 629 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने 1,127 रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

        पंजाब नेशनल बैंक ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया कि अक्टूबर-दिसंबर 2022 में उसकी कुल आय बढ़कर 25,722 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह 22,026 करोड़ रुपये थी। संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर भी बैंक का प्रदर्शन सुधरा है और उसकी सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) पिछले वर्ष की दिसंबर तिमाही के 12.88 फीसदी से घटकर 9.76 फीसदी रह गईं।

      इसके अलावा उसका शुद्ध एनपीए भी पहले के 4.90 फीसदी से कम होकर 3.30 फीसदी रह गया। हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में फंसे कर्ज के लिए प्रावधान बढ़ाया गया है जो 3,908 करोड़ रुपये है। पिछले वर्ष दिसंबर तिमाही में यह 3,654 करोड़ रुपये था। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 14.91 फीसदी से बढ़कर 15.15 फीसदी हो गया है।

संबंधित पोस्ट

टाटा संस के अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी से की मुलाकात

Aman Samachar

प्लेसमेंट कंपनी के कर्मचारी की वेतन मांगने 6 लड़कियों ने की पिटाई  , पुलिस में मामला दर्ज 

Aman Samachar

आई-बाबा सामाजिक संगठन की ओर सेछात्रों को पाठ्य पुस्तक वितरित

Aman Samachar

सिम्फ़नी को चौथी तिमाही में 64 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

Aman Samachar

एगॉन लाइफ व अहलिया फिनफोरेक्स ने छोटे शहरों के 5 लाख से अधिक ग्राहकों को जीवन बीमा सुविधा की प्रदान

Aman Samachar

 कोरोना मुक्त ग्राम प्रतियोगिता में जिले की सभी ग्राम पंचायतें शामिल हों  – मुख्य कार्यकारी अधिकारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!