Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का महापौर ने दिया निर्देश 

ठाणे [ युनिस खान ] बगैर मास्क के घूमने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले दूकानदार , फेरीवाले व नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की प्रभावी कार्रवाई शुरू करने का पुलिस व मनपा प्रशासन को महापौर नरेश म्हस्के ने निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि शहर में कोरोना मरीजों की संख्या घटने  बाद पुनः बढ़ने लगी है।  उन्होंने कहा है कि कोविड 19 के वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों में मास्क लगाकर आना जाना आवश्यक होने के बावजूद नागरिक , दुकानदार बगैर मास्क लगाये घूम रहे हैं। कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम रही थी। एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके लिए संक्रमण को रोकने  लिए शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना आवश्यक है। कोरोना अभी भी गंभीर समस्या है भले ही कोरोना मरीजों के उपचार व स्वस्थ्य होने का प्रमाण अच्छा है। महापौर म्हस्के ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी सभी आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक है। नियमों पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई मुहीम शुरू करने का निर्देश महापौर म्हस्के ने पुलिस आयुक्त विवेक फनसलकर व मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा को दिया है। महापौर म्हस्के ने कहा है कि ठाणे शहर में कोरोना को रोकने के लिए जन प्रतिनिधि ,शासकीय यंत्रणा व मनपा प्रशासन परिश्रम कर रहा है। इसका अच्छा लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। परन्तु दो तीन दिन से कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि सामने आ रही है जो गंभीर समस्या है। मौजूदा समय में बहुत स्थानों में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों के खिलाफ मनपा क्षेत्र में कार्रवाई   शुरू है। लोग कोरोना संक्रमण कम होते देख आवश्यक उपायों का पालन नहीं करते दिखाई दे रहे हैं। कोरोना संक्रमण रोकने के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई   करने का निर्देश महापौर म्हस्के ने पुलिस व मनपा प्रशासन को दिया है।

संबंधित पोस्ट

ग्रामीणों ने फ़ौजी का किया भव्य स्वागत

Aman Samachar

राकांपा के प्रमाणपत्र वितरण शिविर में 957 आवेदन , 234 को मौके पर प्रमाण पत्र वितरित 

Aman Samachar

 मुंबई पुलिस को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने डोनेट किए रेनकोट

Aman Samachar

ठाणे जिले का बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 92.67 प्रतिशत आया ,कल्याण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी अव्वल 

Aman Samachar

आरबीआई का रेपो दर में कटौती ठाणे रियल एस्टेट के लिए शुभ संकेत

Aman Samachar

 कालेज देखो ने अभिनव उपाध्याय को चीफ मार्केटिंग ऑफिसर किया नियुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!