Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा सन रन 2.0 के जबरदस्त उत्साह व आनंद की भावना में सराबोर हुए मुंबईवासी 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] आज मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सन रन 2.0 का आयोजन किया गया। भारत की बैडमिंटन सुपरस्टार और बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ब्रांड एंडोर्सर, सुश्री पी.वी. सिंधु के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा से शीर्ष प्रबंधन श्री अजय के खुराना, कार्यकारी निदेशक, श्री देवदत्त चंद, कार्यकारी निदेशक और श्री ललित त्यागी, कार्यकारी निदेशक, ने इस दौड़ में भाग लेने वाले धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

        इस कार्यक्रम में 3500 से अधिक लोगों ने भाग लिया, और इतने बड़े पैमाने पर प्रतिभागियों की मौजूदगी ने पूरे माहौल को जोश से भरा और मज़ेदार बना दिया। सन रन 2.0 में दौड़ की दो श्रेणियां शामिल थीं – जिसमें 10 किमी के बॉब प्रो रन को समय पर पूरा करना था, जबकि 5 किमी के बॉब फन रन को पूरा करने के लिए समय की पाबंदी नहीं थी। इसके अलावा, ज़ुम्बा सेशन और जाने-माने गायक, गीतकार एवं संगीतकार, प्रवीर बारोट की ओर से लाइव बैंड परफॉर्मेंस सहित कई अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

संबंधित पोस्ट

आगामी मनपा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश प्रभारी ने स्थानीय नेताओं से की चर्चा 

Aman Samachar

ग्रुप लेग्रँड इंडिया, मुंबई द्वारा 100 कृत्रिम अंगों का वितरण

Aman Samachar

 केंद्रीय वित्त मंत्री को, सिडबी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने भेंट की दो मूल्यवान पुस्तकें

Aman Samachar

ठाणे से दस हजार कार्यकर्ता वज्रमूठ सभा में होंगे शामिल – आनंद परांजपे

Aman Samachar

अगस्त क्रांति दिवस ‘गो’ के बाद अब ‘गो’ तानाशाही,  कांग्रेस का शंखनाद

Aman Samachar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल के अवसर उनकी लंबी आयु के लिए ठाणे की गई महाआरती 

Aman Samachar
error: Content is protected !!