Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

लुइस फिलिप की ‘फैशन क्राफ्ट लिमिटेड’ को’ट्रू जीरो वेस्ट गोल्ड सर्टिफिकेशन

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ए.बी.एफ.आर.एल.), उत्पादन की फैक्ट्री – फैशन क्राफ्ट लिमिटेड के अंग, लुई फिलिप को ग्रीन बिज़नेस सर्टिफिकेशन इंक (‘जी.बी.सी.आई.’) द्वारा ट्रू जीरो वेस्ट गोल्ड सर्टिफिकेशन से सम्मानित किया गया है।यह प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाली यह भारत की पहली और विश्व की दूसरी औद्योगिक उत्पादन वाली इकाई है।

     फैशन क्राफ्ट अपशिष्ट पदार्थ के प्रबंधन के अनोखे तरीक़े का उपयोग करती है जो संसाधन के स्थायी प्रबंधन और अपशिष्ट को कम करने के तौर-तरीक़ों को बढ़ावा देता है। साथ मिलाकर किए गए ये कार्य पर्यावरण, स्वास्थ्य और आर्थिक परिणामों में बहुत अच्छे योगदान देते हैं। इस फैक्ट्री ने रिड्यूस-रीयूज़ रीसायकल के तरीके; लैंडफिल्स से कचरे का रूपांतरण, स्थायित्व वाली पैकेजिंग, और इन-हाउस खाद बनाना, अपशिष्ट-रहित खरीद और खतरनाक कचरे की रोकथाम जैसी प्रक्रियाओं सहित स्थिरता के विभिन्न उपायों को लागू किया है। इन बातों में रिडिज़ाइनिंग, अभिनवता और कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया जा रहा है।

      यह ब्रांड प्राकृतिक संसाधनों और व्यावसायिक परिवेश के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए ;परिचालन पर ध्यान देने के साथ अपनी स्थायित्व की यात्रा ‘रीअर्थ – फॉर अवर टुमॉरो’ की शुरुआत की। इसका उद्देश्य सभी प्रासंगिक ई.एस.जी. प्रयासों के लिए जोखिमों और अवसरों को संतुलित करते हुए स्थिरता के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों और व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करना है। इस परिवर्तन से उत्पाद के जीवन चक्र की विचारधारा और निरर्थक दृष्टिकोण के लिए संपूर्ण डिज़ाइन विकास, आपूर्ति श्रृंखला और उपयोग के अंत में स्थायित्व को स्थापित करेगा।

      ट्रू जीरो वेस्ट सर्टिफिकेशन उन सुविधाओं को प्रदान किया जाता है जो अपशिष्ट-रहित लक्ष्यों को परिभाषित करती हैं, उनका अनुसरण करती हैं और पूरा करती हैं, साथ ही साथ अपने कार्बन उत्सर्जन को कम करती हैं और पुनर्चक्रण और सामग्री के विस्तारित उपयोग का समर्थन करती हैं। यह उन स्थानों और सुविधाओं को पुरस्कृत करता है जो अपने अपशिष्ट पदार्थ को लैंडफिल, भस्मीकरण (अपशिष्ट-से-ऊर्जा) या पर्यावरण में कम करने के लिए सबसे अधिक रेटिंग प्राप्त करते हैं।

संबंधित पोस्ट

अगले साल से मनपा स्कूलों में पहले दिन से यूनिफॉर्म मिलेगी

Aman Samachar

सांसद नरेश म्हस्के, विधायक जितेंद्र आव्हाड जिलाधिकारी से मिलकर मानसून की स्थिति की समीक्षा की

Aman Samachar

 निवेश प्रोत्साहन, निर्यात, व्यवसाय के लिए सिडबी करेगी महाराष्ट्र सरकार के साथ सहयोग

Aman Samachar

एचसीएल फ़ाउंडेशन व अभिनव बिंद्रा फ़ाउंडेशन ट्रस्ट ने खिलाड़ियों की क्षमता को निखारने के लिए की साझेदारी

Aman Samachar

बगैर किसी कर व दर वृद्धि के 5645 करोड़ रुपए का मनपा का बजट पेश

Aman Samachar

सरस बिक्री प्रदर्शनी में महिलाओं के उत्पादों की बिक्री 66.31 लाख की रिकॉर्ड बिक्री 

Aman Samachar
error: Content is protected !!