Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी की 4 जर्जर इमारतों का बिजली , पानी कनेक्शन खंडित

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी निजामपुर शहर महानगर नगर पालिका प्रशासन मानसून के पहले जर्जर इमारतों को खाली करवाकर बिजली व पानी कनेक्शन खंडित कर जीवन सुरक्षा की खातिर रहिवसियों को बाहर कर रही है. मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख के आदेशानुसार प्रभाग समिति 3 के सहायक आयुक्त बालाराम जाधव, बीट निरीक्षक रमाकांत म्हात्रे ने विजय नगर सोसाइटी, पदमानगर की लगभग 40 साल पुरानी 4 इमारतें, मकान नंबर 274,275,276,277 के सभी लगभग 80 फ्लैटों के बिजली व पानी कनेक्शन टोरेंट पावर कर्मचारियों सहित प्रभाग कर्मचारियों की सयुंक्त कार्रवाई में खंडित कर दी. मनपा प्रशासन ने बरसात के पूर्व जर्जर, अति जर्जर एवं  धोकादायक इमारतों के रहिवासियों से इमारत खाली कराते हुए पानी और बिजली आपूर्ति खंडित किए जाने का आदेश दिया है.मनपा प्रशासन ने जीवन सुरक्षा की खातिर धोकादायक इमारतों में रह रहे रहिवासियों से दुर्घटना से बचाव के लिए इमारतों को खाली किए जाने की अपील की है.

संबंधित पोस्ट

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई करने का पुलिस आयुक्त को निर्देश

Aman Samachar

शहर में रात नौ बजे से सुबह छः बजे तक सार्वजनिक स्थानों में 5 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक

Aman Samachar

टोरेंट की शिकायत पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

Aman Samachar

भिवंडी तालुका की सडकों का निरिक्षण कर दर्जेदार काम करने का पालकमंत्री ने दिया अधिकारीयों को निर्देश

Aman Samachar

शिवसेना शाखा पर कब्जे को लेकर एकनाथ शिंदे गुट को उद्धव ठाकरे ने दी चुनौती 

Aman Samachar

भारत में हर साल 1 लाख मरीजों को कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन की जरूरत- डॉ.नीता शाह

Aman Samachar
error: Content is protected !!