Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा रिटेल मीयादी जमाराशियों पर ब्याज़ दरों में बढ़ोत्तरी

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने आज घरेलू रिटेल मीयादी जमाराशियों पर चुनिंदा अवधियों के लिए ब्याज़ दरों में 25 बीपीएस की बढ़ोत्तरी की घोषणा की, जिसमें एनआरओ और एनआरई मीयादी जमाराशियों भी शामिल हैं। यह दर दिनांक 17 मार्च, 2023 से 2 करोड़ रुपये से कम की जमा-राशि पर लागू होगी।

      बड़ौदा टैक्स सेविंग्स मीयादी जमाराशि के साथ-साथ बड़ौदा एडवांटेज मीयादी जमाराशि  पर भी ब्याज़ दरों में बढ़ोत्तरी की गई है, जो एक गैर-प्रतिदेय रिटल मीयादी जमाराशि योजना है। इससे पहले भी बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने दिसंबर 2022 में रिटल मीयादी जमाराशि की ब्याज़ दरों में 65 bps तक और नवंबर 2022 में 100 bps तक की बढ़ोत्तरी की हैं।

      बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मौजूदा और नए, दोनों तरह के ग्राहक पूरे भारत में बैंक की किसी भी शाखा में जाकर अपनी एफडी खाता को खोल सकते हैं। मौजूदा ग्राहक बैंक के मोबाइल ऐप (बॉब वर्ल्ड)/नेट बैंकिंग (बॉब वर्ल्ड इंटरनेट) के माध्यम से भी ऑनलाइन एफडी खाता को खोल सकते हैं।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने किया एयरफोर्स स्टेशन पालम शाखा का उद्घाटन

Aman Samachar

घोडबंदर इलाके में 100 बेड के क्रिटिकेयर लाईफ लाईन अस्पताल का पालकमंत्री के हाथो उद्घाटन

Aman Samachar

मेट्रो 4 के कार्यों का निरीक्षण कर मानसून पूर्व सड़क का कार्य पूरा कराने का नगर विकास मंत्री ने दिए निर्देश

Aman Samachar

स्टेट सिलेक्शन कराटे टूर्नामेंट में 150 बच्चों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया

Aman Samachar

फिल्म हर हर महादेव का विरोध करने के मामले में पूर्व मंत्री व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड गिरफ्तार

Aman Samachar

महानगर गैस लिमिटेड ने यूनिसन एन्वायरो प्रायवेट लिमिटेड का अधिग्रहण करने के लिए किया समझौता

Aman Samachar
error: Content is protected !!